Kota Building Collapse News : राजस्थान कोटा में तीन मंजिला इमारत गिरने से 2 की मौत, 13 घायल, राहत एवं बचाव कार्य जारी

Kota Building Collapse News: राजस्थान के कोटा से एक बड़ा हादसा का मामला सामने आया है । जवाहर नगर थाना क्षेत्र में तीन मंजिला इमारत ढह गई, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया. हादसे में दो लोगों की मौत और 13 लोग घायल हो गए है । इमारत गिरने से अफरा – तफरी मच गई ।
बताया जा रहा है कि घटना के समय बिल्डिंग में 30 से 40 लोगों की मौजूदगी बताई जा रही है। इमारत गिरने से मलबे में दबने से दो लोगों की मौत हो गई वहीं 13 लोग घायल हो गए। हादसा रात के समय हुआ। घटना की जानकारी मिलत् ही पुलिस, एंबुलेंस और फायर बिग्रेड की टीमें रेस्क्यू के लिए पहुंची और 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया । घायल 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
वहीं रास्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल चाल जाना ।हादसा का बजह बताया जा रहा है कि बिल्डिंग निर्माणाधीन थी इसलिए वह अचानक ढह गई ।वही घटना शनिवार रात करीब 8:45 बजे हुई । जब हादसे के समय रेस्टोरेंट में कुछ ग्राहक और कुछ रेस्टोरेंट में काम करने वाले लोग थे।Kota Building Collapse News
PM मोदी दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर, रक्षा, सुरक्षा और नवाचार पर फोकस
हादसे को लेकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी दुख जताया है। उन्होनें सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए ट्वीट किया , कोटा के इंद्रविहार में बिल्डिंग गिरने की घटना अत्यंत पीड़ादायक है। और कहा जिला प्रशासन के निरंतर संपर्क में हूँ। जिला कलक्टर सहित संबंधित अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यों में गति देने के निर्देश दिए हैं।Kota Building Collapse News


