देशविदेश

PM मोदी दो दिवसीय मलेशिया दौरे पर, रक्षा, सुरक्षा और नवाचार पर फोकस

PM मोदी दो दिन के लिए मलेशिया दौरे पर हैं । मलेशिया पहुंचने पर प्रधानमंत्री मोदी का भव्य स्वागत किया गया ।मलेशिया के प्रधानमंत्री दातो सेरी अनवर इब्राहिम ने उनका स्वागत किया । वहीं PM मोदी को एयरपोर्ट पर रिसीव करना मलेशिया में एक विशेष कूटनीतिक संकेत माना जाता है ।

बता दें यह यात्रा भारत-मलेशिया के बीच 2024 की व्यापक सामरिक साझेदारी को और मजबूत करना है । इस दौरे का मुख्य उद्देश्य है। मलेशिया यात्रा से पहले PM मोदी ने साफ संकेत दिए थे कि भारत मलेशिया के साथ रक्षा, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और नवाचार जैसे अहम क्षेत्रों को मजबूत करना चाहता है.

US India Trade Deal 2026 : अखिलेश यादव का बड़ा बयान – ट्रेड डील के बाद जनता भाजपा से पूछ रही है ‘ज़ीरो(0) बड़ा या18 ?

वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत-मलेशिया के बीच एक ऐतिहासिक संबंध हैं और पिछले कई वर्षों से इन रिश्तों में लगातार मजबूती आई है. उन्होंने कहा कि वह मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ बातचीत को लेकर उत्साहित हैं.

Hotel Management

 PM

PM मोदी का स्वागत के बाद दोनों ही देशों की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया.

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button