
Fraud Case : मसूरी से एक धोखाधड़ी का मामला सामने आया है जहां होटल और हॉस्टल के निर्माण में निवेश का झांसा देकर एक व्यक्ति से दो करोड़ रुपये से अधिक रकम हड़पने का मामला है। पिडि़त ने इस मामले का शिकायत दर्ज कर थाने में एक पत्र दिया लेकिन पिड़िता का केस दर्ज नही हुआ।
पुलिस द्वारा कार्रवाई न होने पर न्यायालय की शरण लेने के बाद अब राजपुर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।जानकारी के अनुसार, अर्जुनवाला कोल्हूखेत, मसूरी निवासी दीपक कुमार ने अदालत में दी गई शिकायत में बताया कि वर्ष 2014 में उनकी पहचान गौरव किराड़ से हुई थी। आरोप है कि गौरव को उनकी आर्थिक स्थिति और जमीन संबंधी जानकारी थी। इसके बाद उन्हें पहले जमीन खरीद के लिए प्रेरित किया गया और फिर मसूरी में होटल और हॉस्टल खोलने के नाम पर निवेश का प्रस्ताव दिया गया। साझेदारी में मुनाफा आधा–आधा बांटने का भरोसा भी दिया गया।
शिकायत के मुताबिक, गौरव ने संबंधी कारणों का हवाला देते हुए निवेश की रकम अपने खाते में न लेकर अपनी कंपनी, पत्नी और माता-पिता के खातों में ट्रांसफर करवाई। वर्ष 2023–24 के दौरान पीड़ित ने अलग-अलग तिथियों में कुल 2 करोड़ 2 लाख रुपये से अधिक की धनराशि ट्रांसफर की। Fraud Case
WPL 2026 : स्लो ओवर रेट के कारण जेमिमा रोड्रिग्स पर 12 लाख रुपये का जुर्माना
जब पीड़ित ने प्रोजेक्ट की प्रगति के बारे में जानकारी मांगी तो आरोपियों ने बाद टालना शुरू कर दी। वहीं प्रोजेक्ट की साइट दिखाने का वादा भी पूरा नहीं किया गया। आरोप है कि रकम वापस मांगने पर पीड़ित के साथ गाली-गलौज, मारपीट की गई और झूठे मुकदमे में फंसाने व जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने पहले मसूरी थाने में धमकी के संबंध में एफआईआर दर्ज कराई( Fraud Case), जबकि धोखाधड़ी की शिकायत राजपुर थाने में दी। इसके बाद एसएसपी देहरादून को भी प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर अब राजपुर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज( Fraud Case) कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

