
(Tehelka Desk) Haldwani Murder Case : हल्द्वानी शहर में रविवार को दिनदहाड़े फायरिंग की एक गंभीर घटना सामने आई है, जिसमें एक युवक की मौत हो गई(Haldwani Murder Case)। भाजपा पार्षद और संगठन पदाधिकारी अमित बिष्ट उर्फ चिंटू पर युवक की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी पार्षद को तत्काल हिरासत में ले लिया है।
जज फार्म निवासी नितिन लोहनी को लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारी गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी भाजपा पार्षद अमित बिष्ट उर्फ चिंटू को हिरासत में ले लिया गया।
Donald Trump US : मोदी ने मुझे खुश करने के लिए किया, जानते थे मैं नाराज था
पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किए गए लाइसेंसी रिवॉल्वर को बरामद कर लिया है। फायरिंग के कारणों की जांच में जुटी पुलिस हर पहलू से मामले की छानबीन कर रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल है और दहशत का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है और हालात पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।



