Game addiction : गाजियाबाद के घटना के बाद, जिलाधिकारी ने देहरादून के स्कूलों में एडवाइजरी जारी किया।

Game addiction Dehradun : गाजियाबाद में गेमिंग की लत से तीन सगी बहनों ने नौवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी । जिसको मद्देनजर रखते हुए डीएम सविन बंसल ने डिजिटल प्लैटफ़ॉर्म में सख्ती और निगारनी रखने के निर्देश दिया है । साथ ही स्कूल में भी एडवाइजारी जारी किया हैा
वहीं डीएम ने बच्चों के साथ साथ अभिभावकों को भी जागरुक करने के निर्देश दिए। बता दे ऑनलाइन गेमिंग के कारण आत्महत्या का यह पहला मामला नहीं है इससे पहले कई मामले सामने आ चुके है । गाजियाबाद की घटना ने इसे स्पष्ट कर दिया है कि समय रहते हस्तक्षेप न किया जाए तो इसके परिणाम घातक हो सकते हैं।Game addiction
Dehradun : सोशल मीडिया पर नेगेटिव पोस्ट पर कानून हुआ सख्त, नकारात्मक शेयर करने वालों पर होगी कार्रवाई
एक कोरियन ऑनलाइन टास्क-बेस्ड गेमिंग ऐप की लत से तीन सगी बहनों ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने बताया कि युवतियों ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था “मम्मी, पापा, सॉरी।” बताया जा रहा है कि उनके माता-पिता ने उनकी ऑनलाइन गेमिंग की लत को लेकर उन्हें सुनाया था जिसके बाद पिडिता ने यह कदम उठाया ।
जिलाधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन गेम्स का बढ़ता प्रभाव बच्चों के दिनचर्या पर सीधे असर डाल रहा है। अभिभावकों द्वारा भी ऐसी शिकायतें लगातार मिल रही हैं । बच्चे देर रात तक मोबाइल में गेम खेलते हैं ।Game addiction



