Uttar Pradesh budget session : उत्तर प्रदेश में बजट सत्र की तैयारी हुई तेज, मुख्यमंत्री योगी ने की सर्वदलीय बैठक

Uttar Pradesh budget session : उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू होने जा रहा है, जिसकी तैयारियों को लेकर रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सर्वदलीय बैठक की।
इस बैठक में सत्ता पक्ष के साथ-साथ सपा और कांग्रेस जैसे विपक्षी दलों के नेता भी शामिल हुए, जहाँ सत्र को शांतिपूर्ण ढंग से चलाने पर चर्चा हुई।Uttar Pradesh budget session
बता दें उत्तर प्रदेश सरकार 11 फरवरी को इस बार का बजट पेश करेगी, जिसका अनुमानित आकार लगभग 9 लाख करोड़ रुपये रहने की संभावना है। वहीं सरकार का मुख्य ध्यान बुनियादी ढांचे के विकास पर है, जिसमें सड़कों, पुलों और शहरी सुविधाओं के विस्तार के लिए बड़े फंड का प्रावधान किया जा सकता है।
Justice for Ankita Bhandari : अंकिता को न्याय दिलाने के लिए परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन किया गया
बता दें पिछले वित्तीय वर्ष यूपी का बजट करीब 8.08 लाख करोड़ रुपये था, जो की उससे पहले साल से 9.8 प्रतिशत ज्यादा था। आने वाला बजट जनकल्याण से जुड़ी योजनाओं को आगे बढ़ाने पर जोर देगा ।
अनुमान लगाया जा रहा है कि हिस्सा इंफ्रास्ट्रक्चर में बजट का करीब 25 प्रतिशत , शिक्षा में 15 प्रतिशत , कृषि में 12 प्रतिशत , 8 प्रतिशत स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में 5 प्रतिशत खर्च किया जाएगा। लक्ष्य विकास के साथ-साथ वित्तीय संतुलन को बनाए रखना भी है।Uttar Pradesh budget session

