Ayodhya : श्रीराम जन्मभूमि परिसर में सुरक्षा अलर्ट, तीन कश्मीरी युवक हिरासत में

Ayodhya : श्रीराम जन्मभूमि परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद तीन कश्मीरी युवकों के प्रवेश का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, दो युवक और एक युवती परिसर के गेट D1 से अंदर दाखिल हुए थे। आरोप है कि प्रवेश के बाद एक युवक सीता रसोई के पास नमाज पढ़ने के लिए बैठ गया, जिसे देखकर तैनात सुरक्षाकर्मियों को संदेह हुआ।
सुरक्षा बलों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों को रोक लिया और हिरासत में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोके जाने पर युवकों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी, जिससे स्थिति और संवेदनशील हो गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, खुफिया एजेंसियां और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हुए ।Ayodhya
पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए लोगों ने खुद को कश्मीर का निवासी बताया। पकड़े गए एक युवक की पहचान अबू अहमद शेख के रूप में हुई है, जो जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले का रहने वाला है। युवती का नाम सोफिया बताया जा रहा है, जबकि तीसरे युवक की पहचान अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। तीनों पारंपरिक कश्मीरी वेशभूषा में थे।
फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां से यह पता लगाने में जुटी हैं कि तीनों अयोध्या क्यों आए थे और उनका उद्देश्य क्या था। मामले की गहन जांच जारी है। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर जिला प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।
Cyber crimes : अब OTP नहीं, AI से आवाज बनाकर खाली कर रहे है बैंक का खाता
वहीं, श्रीराम मंदिर ट्रस्ट (Ayodhya)ने भी फिलहाल इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है गौरतलब है कि श्रीराम जन्मभूमि परिसर और मंदिर की सुरक्षा की जिम्मेदारी विशेष सुरक्षा बल (SSF) के पास है। मंदिर परिसर की सुरक्षा में लगभग 200 जवान तैनात हैं। उत्तर प्रदेश सरकार ने हाल ही में पीएसी और पुलिस के जवानों को मिलाकर SSF का गठन किया है, ताकि मंदिर की सुरक्षा को और मजबूत किया जा सके।



