
India-US Trade Deal : अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लुटनिक ने भारत और अमेरिका के बीच व्यापार समझौते को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि यह Trade Deal इसलिए नहीं हो पाई क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को फोन नहीं किया था।
गुरुवार को ‘ऑल-इन पॉडकास्ट’ में अमेरिकी वेंचर कैपिटलिस्ट चमाथ पालिहापितिया के साथ बातचीत के दौरान लुटनिक ने कहा, “मैंने पूरा सौदा तैयार कर दिया था। लेकिन स्पष्ट रूप से कहें तो यह राष्ट्रपति ट्रंप का डील है। वही अंतिम निर्णय लेते हैं। सबकुछ तैयार था, बस पीएम मोदी को राष्ट्रपति को फोन करना था।”उन्होंने आगे कहा, “भारत इसे करने में असहज महसूस कर रहा था।
पीएम मोदी ने फोन नहीं किया, इसलिए डील नहीं हुई।”लुटनिक ने बताया कि ट्रंप “सीढ़ी (स्टेयरकेस)” की तरह व्यापार समझौते करते हैं – जो देश पहले आता है उसे सबसे अच्छी शर्तें मिलती हैं। उन्होंने कहा कि भारत को तय समयसीमा मिली थी, लेकिन जब भारत ने फोन नहीं किया तो अमेरिका ने इंडोनेशिया, फिलीपींस और वियतनाम के साथ व्यापार समझौते कर लिए।
9 Jan 2026 Horoscope : जानिए आज आपकी राशी क्या कहती है कैसा रहेगा आज का दिन ।
लुटनिक ने कहा “जब तीन हफ्ते बाद भारत ने वापस फोन किया और कहा ‘हम तैयार हैं’, तो मैंने पूछा ‘किस चीज के लिए तैयार हैं? वह ट्रेन तो तीन हफ्ते पहले ही स्टेशन छोड़ चुकी है’, रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, भारत सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि मोदी इसलिए ट्रंप को फोन नहीं कर सकते थे क्योंकि इस डर से कि एकतरफा बातचीत में उन्हें मुश्किल स्थिति में डाल दिया जाएगा। भारत के व्यापार मंत्रालय ने अभी तक लुटनिक के बयान पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।(Trade Deal)
(Trade Deal) यह बयान ऐसे समय आया है जब:
– अमेरिका ने भारतीय सामानों पर 50% टैरिफ लगाया हुआ है (अगस्त 2025 से लागू)
– इसमें रूस से तेल खरीद के जवाब में 25% का अतिरिक्त शुल्क शामिल है
– दोनों देशों के बीच छह दौर की वार्ता हो चुकी है
राष्ट्रपति ट्रंप ने हाल ही में चेतावनी दी थी कि भारत अगर रूसी तेल की खरीद कम नहीं करता है तो टैरिफ और बढ़ाया जा सकता है।इन तनावों के बावजूद, दोनों नेताओं ने बार-बार जोर देकर कहा है कि उनके बीच मजबूत मित्रता बनी हुई है। हालांकि, अभी तक कोई व्यापार समझौता नहीं हो पाया है।



