राज्य-शहर

Justice for Ankita Bhandari : अंकिता को न्याय दिलाने के लिए परेड ग्राउंड में महापंचायत का आयोजन किया गया

Justice for Ankita Bhandari : आज रविवार को अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर देहरादून के परेड ग्राउंड में  महापंचायत आयोजित किया गया । जहां भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां लोगों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी  की ।

इस सभा में अंकिता भंडारी के माता-पिता भी शामिल हुए । उन्होनें मंच से अपनी बेटी के लिए इंसाफ की गुहार लगाते हुए दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग की ।

Justice for Ankita Bhandari

Hotel Management

साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत  भी महापंचायत में पहुंचकर अपना समर्थन दिया और अंकिता हत्याकांड के ‘वीआईपी’ का नाम सार्वजनिक न होने पर सरकार को घेरा। और कहा  की जनता को लोकस स्टैंडी पर गंभीर संदेह है। Justice for Ankita Bhandari

Uttar Pradesh News : लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा,एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलटा 4 की मौत अन्य लोग घायल ।

Justice for Ankita Bhandari

अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर हुई महापंचायत में कांग्रेस प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने भी शिरकत कर अपना समर्थन दिया।  इस दौरान गरिमा दसौनी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार द्वारा CBI जांच की घोषणा के बाद भी उत्तराखंड की जनता को सरकार पर भरोसा नहीं है । साथ ही उन्होनें CBI जांच को दिखावा बताते हुए कहा कि सबको दिखावा नहीं, न्याय चाहिए।

वहीं   इस सभा में समाजवादी पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष शुभम गिरी भी शामिल हुए और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए अपना समर्थन दिया। इस दौरान उन्होने कहा कि CBI जांच के साथ-साथ सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट की एक कमेटी बनाकर भी जांच करवाई जाए। साथ ही उन्होने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी अंकिता के परिवार के साथ खड़ी है Justice for Ankita Bhandari

 

pramesh manori

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button