स्पोर्ट्स

India vs New Zealand 1st ODI : वडोदरा में आज मुकाबला, रोहित-कोहली के रिकॉर्ड पर नजर

India vs New Zealand 1st ODI : भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में खेला जाएगा। मैच दोपहर 1:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 1:00 बजे किया जाएगा। यह 2026 में टीम इंडिया का पहला वनडे मुकाबला है।भारत और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 120 वनडे खेले गए हैं। इनमें भारत ने 62 और न्यूजीलैंड ने 50 मुकाबले जीते हैं। 7 मैच बेनतीजा रहे, जबकि 2014 में एक मैच टाई भी रहा। भारत की धरती पर दोनों टीमों के बीच 40 वनडे हुए हैं, जिनमें 31 में टीम इंडिया और सिर्फ 8 में न्यूजीलैंड को जीत मिली है। एक मुकाबला बेनतीजा रहा।

India vs New Zealand 1st ODI

रोहित शर्मा बना सकते हैं वर्ल्ड रिकॉर्ड : पहले वनडे में कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। रोहित के नाम ओपनर के तौर पर वनडे में 327 छक्के हैं, जबकि गेल ने 328 सिक्स लगाए हैं। रोहित अगर दो छक्के लगाते हैं तो यह रिकॉर्ड उनके नाम हो जाएगा।

Hotel Management

विराट कोहली के नाम फिलहाल 27,975 इंटरनेशनल रन हैं(India vs New Zealand 1st ODI )। न्यूजीलैंड के खिलाफ 42 रन बनाते ही वे 28 हजार रन पूरे कर लेंगे और इंटरनेशनल क्रिकेट के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा (28,016 रन) के नाम है। सचिन तेंदुलकर 34,357 रनों के साथ शीर्ष पर हैं।

विराट कोहली हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में प्लेयर ऑफ द सीरीज रहे थे। 2025 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन भी कोहली ने ही बनाए। उन्होंने 13 मैचों में 651 रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं। गेंदबाजी में हर्षित राणा 20 विकेट लेकर भारत के टॉप विकेट-टेकर रहे।India vs New Zealand 1st ODI

India vs New Zealand 1st ODI

न्यूजीलैंड की टीम में हुआ कछ बदलाव : न्यूजीलैंड की कप्तानी माइकल ब्रेसवेल करेंगे। नियमित कप्तान मिचेल सैंटनर ग्रोइन इंजरी के कारण वनडे सीरीज से बाहर हैं, जबकि टॉम लैथम भी टीम का हिस्सा नहीं हैं। केन विलियमसन, रचिन रवींद्र और तेज गेंदबाज जैकब डफी को आराम दिया गया है। मैट हेनरी चोट से वापसी के बाद सिर्फ टी-20 सीरीज खेलेंगे।India vs New Zealand 1st ODI

Premananda Maharaj : भगवान हमें गलत काम करने से क्यों नहीं रोकते? — प्रेमानंद महाराज के उत्तर ने भक्तों को दिया गहरा जीवन-संदेश

India vs New Zealand 1st ODI  : पिछले साल वनडे क्रिकेट में डेरिल मिचेल और माइकल ब्रेसवेल न्यूजीलैंड के लिए सबसे प्रभावशाली खिलाड़ी रहे। मिचेल ने 17 मैचों में 761 रन बनाए, जिसमें एक शतक और छह हाफ सेंचुरी हैं। वहीं, ब्रेसवेल ने 18 मुकाबलों में 17 विकेट झटके।अब देखना होगा कि वडोदरा में होने वाले इस मुकाबले में भारत अपनी घरेलू बढ़त कायम रखता है या न्यूजीलैंड नई शुरुआत के साथ चौंकाता है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button