स्पोर्ट्स

IND VS NZ : हर्षित राणा का शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन,बने मैज के असली गेमचेंजर

IND VS NZ : भारत ने वडोदरा के कोटाम्बी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के विरुद्ध मैच में 4 विकेट से शानदार जीत हासिल की(IND VS NZ) । 301 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने मात्र 49 ओवरों में सफलता प्राप्त कर ली। इस मुकाबले में हालांकि विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली, लेकिन मैज के असली गेमचेंजर हर्षित राणा रहे, जिन्होंने अपने गेंदबाजी और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन किया।

हर्षित राणा ने गेंदबाजी में दो महत्वपूर्ण विकेट लेकर न्यूजीलैंड की मजबूती शुरुआत को तोड़ा। उन्होंने दोनों बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे और हेनरी निकोल्स को तब आउट किया जब वे अपने-अपने अर्धशतक पूरे कर चुके थे।

IND VS NZ

Hotel Management

इससे न्यूजीलैंड की पकड़ कमजोर हुई और भारत को बढ़त मिली। बल्लेबाजी क्रम में नंबर सात पर उतरे हर्षित ने केवल 23 गेंदों में 29 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल रहा। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने केएल राहुल पर से दबाव कम किया और भारत को सहज जीत की ओर ले गया।

विराट कोहली ने 93 रनों की शानदार पारी खेली और श्रेयस अय्यर के साथ उनकी 77 रनों की साझेदारी ने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। हालांकि, कोहली के 93 रन पर आउट होने और रवींद्र जडेजा के जल्दी पवेलियन लौटने से मैच में थोड़ा तनाव बढ़ गया और न्यूजीलैंड को वापसी का मौका मिला।IND VS NZ

IND VS NZ

Haridwar : पार्किंग शुल्क विवाद में मैनेजर की मौत

लेकिन हर्षित और केएल राहुल ने स्थिति को संभाला और टीम को जीत की दिशा में आगे बढ़ाया, भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर का हर्षित राणा पर भरोसा एक बार फिर सही साबित हुआ(IND VS NZ)। इस मैच में अर्शदीप सिंह को बाहर रखते हुए हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया था, जिसे लेकर कुछ सवाल उठे थे। लेकिन दोनों गेंदबाजों ने अपने प्रदर्शन से चयन को सही ठहराया।

हर्षित राणा ने इस मैच में व्हाइट बॉल क्रिकेट में एक पूर्ण ऑलराउंडर के रूप में अपनी क्षमता साबित कर दी। हार्दिक पंड्या की फिटनेस संबंधी अनिश्चितता को देखते हुए, हर्षित जैसे खिलाड़ी जो गेंद और बल्ले दोनों से मैच बदलने की क्षमता रखते हैं, भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रहे हैं।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button