Haridwar : पार्किंग शुल्क विवाद में मैनेजर की मौत

Haridwar : हर की पौड़ी के निकट दीनदयाल पार्किंग में एक छोटे से विवाद ने भयानक रूप धारण कर लिया। पार्किंग शुल्क के मामले में हुई कहासुनी के बाद दो युवकों ने 55 वर्षीय पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार को अपनी कार से कुचल दिया। गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।
हरियाणा के सोनीपत से आए 22 वर्षीय विशाल और 34 वर्षीय सूरज ने अपना वाहन पार्किंग में खड़ा किया था। जब वे वापस जाने लगे तो पार्किंग मैनेजर सहदेव कुमार ने उनसे पार्किंग का शुल्क मांगा। इसी बात पर दोनों पक्षों के बीच बहस शुरू हो गई, जो तेजी से हिंसक झगड़े में बदल गई।
आरोप के अनुसार, क्रोधित होकर आरोपियों ने तेज गति से अपनी कार सहदेव कुमार के ऊपर चढ़ा दी। इसके बाद पार्किंग का बैरियर तोड़कर वे घटनास्थल से भाग गए।
गंभीर रूप से घायल सहदेव कुमार को तुरंत जॉली ग्रांट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। पार्किंग संचालक प्रताप सिंह द्वारा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई(Haridwar)। शिकायत में कहा गया कि आरोपियों ने जानबूझकर शुल्क देने से मना किया और मैनेजर को गाड़ी से कुचलकर हत्या कर दी।पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शहर में नाकाबंदी लगा दी। शीघ्र ही हर की पौड़ी के आसपास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। और कार को भी जब्त कर लिया गया।
Horoscope 12 Jan 2026 : किन राशियों को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Haridwar कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने जानकारी दी कि घटना के समय विशाल गाड़ी चला रहा था और सूरज उसके साथ था। दोनों के विरुद्ध संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। रविवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।


