Crimeउत्तराखंड - उत्तर प्रदेशराज्य-शहर

Dehradun Rape Case 2025 : राजधानी फिर हुई शर्मसार, पीड़ित लगा रहे है न्याय की गुहार

Dehradun Rape Case 2025: Tehelka Desk : राजधानी देहरादून से एक शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहाँ एक महिला ने स्थानीय नेता के करीबी पर अपनी 13 साल की बेटी से दुष्कर्म का आरोप लगाया है। वहीं महिला का कहना है कि इस मामले पर पुलिस ने कोई ठोस कार्यवाही नहीं की और आरोपी को कुछ देर बाद ही रिहा कर दिया था।

Dehradun Rape Case 2025: जानिए क्या है पूरा मामला

महिला के मुताबिक यह घटना 23 फरवरी की है जब उसकी कक्षा छह में पढ़ने वाली 12 वर्षीय बेटी घर में अकेली थी। तभी अर्जुन नाम का युवक, जो कि एक स्थानीय नेता का करीबी है, वह नशे की हालत में उसके घर में घुस गया और लड़की के साथ बलात्कार किया। वह यहीं नहीं रुका, उसने लड़की को अपना मुँह बंद रखने को कहा और माँ-बाप को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। जब लड़की की माँ घर आई तो उसने रोते हुए पूरा वाकया बता दिया।

Also Read : Shahjahanpur Tragedy : शाहजहांपुर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत, 4 बच्चों की हत्या कर पिता ने की आत्महत्या

Hotel Management
Dehradun Rape Case 2025: स्थानीय पार्षद से लगाई थी मदद की गुहार

लड़की की नाजुक हालत को देखते हुए महिला ने स्थानीय पार्षद से मदद की गुहार लगाई थी। लेकिन पार्षद और उसकी पत्नी ने मदद करने के बजाय पुलिस में न जाने की सलाह दी और कुछ पैसे लेकर मामले को रफा-दफा करने की बात कही। महिला ने राजपुर रोड स्थित थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। लेकिन पुलिस भी मामले को लेकर टालमटोल करती रही।

Dehradun Rape Case 2025: पुलिस की भूमिका पर है सवाल

उक्त महिला ने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का कहना है कि पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने कहा कि बेटी को कुछ नहीं हुआ है और न ही पीड़िता का मेडिकल करवाया और लगातार समझौता करने के लिए दबाव डालते रहे। थाने में उसने खाली कागज पर उनके दस्तखत करवाए और कहा कि माफीनामा मिल जाएगा जिससे मामला यहीं खत्म हो जाएगा।

Dehradun Rape Case 2025: उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को लिखा पत्रDehradun Rape Case

पीड़िता की माँ ने उत्तराखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। आयोग की अध्यक्ष गीता खन्ना ने कहा कि आयोग की ओर से एसएसपी को पत्र लिखकर मामले की जांच करने को कहा गया है।

 

Dehradun Rape Case 2025: कांग्रेस मीडिया प्रभारी ने दी प्रतिक्रिया

Dehradun Rape Case

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने कहा कि जो लोग सत्ता के नशे में गलत कृत्य करने वालों का साथ दे रहे हैं, ऐसे लोगों पर सख्त कार्यवाही होनी चाहिए और गरीब बच्ची को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने राज्य सरकार से आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने और उचित दंड देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button