धार्मिक
Controversy over Mahakaleshwar Temple Prasad :महाकालेश्वर मंदिर प्रसाद पर विवाद,कंटेंट क्रिएटर पर मामला दर्ज

Controversy over Mahakaleshwar Temple Prasad : महाकालेश्वर मंदिर के लड्डू प्रसाद की गुणवत्ता पर सवाल उठाने वाले एक कंटेंट क्रिएटर रोशन यादव के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बता दें रोशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डाला था जिसमें दावा किया गया था कि प्रसाद खाने से एक बच्ची की तबीयत खराब हो गई।
Rudrapur : होली से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग ने रुद्रपुर मे की छापेमारी
मंदिर प्रबंध समिति ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि प्रसाद पूरी शुद्धता से बनाया जाता है। समिति का आरोप है कि वीडियो के जरिए श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचाई गई है और मंदिर की छवि खराब करने की कोशिश की गई है । वीडियो जारी करने के दो दिन बाद महाकालेश्वर मंदिर समिति ने क्रिएटर के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।


