Mahashivratri 2026 : महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ा

Mahashivratri 2026 : उत्तराखंड में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पूरा शहर शिवमय है और मंदिरों में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है । शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी लाइन लगी है।
Kedarnath: 22 अप्रैल से खुलेंगे बाबा केदारनाथ के कपाट।
राजधानी में प्रदेशभर के शिवालयों व मंदिरों में जल अभिषेक के लिए भक्त की भीड़ उमड़ी है। और सभी मंदिरों के शिवालयों को भव्य तरीके से सजाया गया है।साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम किए गए हैंMahashivratri 2026
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार भी पूरी तरह शिवमय हो उठी । तड़के ब्रह्ममुहूर्त से ही गंगा तटों और विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई थी, ‘हर-हर महादेव’के जयघोष से वातावरण गुंजायमान है। मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और प्रशासन द्वारा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है,




