विदेशटॉप न्यूज़

Afghanistan Earthquake : 900 से ज्यादा की मौत, भारत ने भेजी राहत सामग्री

( Tehelka Desk )Afghanistan Earthquake :

अफगानिस्तान के दक्षिणी और दक्षिणपूर्वी हिस्सों में रविवार रात आए Earthquake ने भारी तबाही मचाई है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 थी. जिसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई पर था। जानकारी के मुताबिक इस भूकंप से अब तक 900 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 3000 से ज्यादा लोग घायल हैं। यह भूकंप क्षेत्र के लिए अत्यंत विनाशकारी साबित हुआ है जिसमें कई गांव तबाह हो गए हैं और कई मकान मिट्टी में दब गए हैं. इसी बीच भूकंप से तबाह अफगानिस्तान के लिए भारत ने मदद का हाथ आगे बढ़ाया है और कई इलाकों के लिए राहत सामग्री भेजनी शुरू कर दी है।

 

Hotel Management

Afghanistan Earthquake : भूकंप के कारण क्षेत्रों में असर

  • भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5 मापी गई।
  • भूकंप का केंद्र जालालाबाद शहर से 27 किलोमीटर पूर्व में था।
  • भूकंप से कई गांव पूरी तरह तबाह हो गए।
  • सबसे अधिक नुकसान पकती, कुंदुज और हेलमंड प्रांतों में हुआ।
  • सबसे ज्यादा मौतें पड़ोसी कुनार प्रांत में हुई हैं।
  • कई घर, विद्यालय और अस्पताल क्षतिग्रस्त।
  • स्थानीय प्रशासन और अंतरराष्ट्रीय एजेंसियां राहत कार्यों में जुटी हुई हैं।

Afghanistan Earthquake : भारत की प्रतिक्रिया

अफगानिस्तान की इस दुख की घड़ी में भारत ने मदद का हाथ बढ़ाया है । पीएम मोदी ने अफगानिस्तान में आए भूकंप पर दुख जताया है। उन्होंने X पर लिखा “ अफगानिस्तान में भूकंप से हुए नुकसान से में बहुत दुखी हुं। इस कठिन घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। हम घायलों के शीघ्र ठीक होने की कामना करते हैं।भारत प्रभावित लोगों को हर संभव मानवीय सहायता और राहत प्रदान करने के लिए तैयार है”। भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने अफगानिस्तान के विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्तकी से फोन पर बात की। उन्होंने भूकंप में मारे गए लोगों के लिए दुख जताया। साथ ही उन्होनें सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर की जिसमें उन्होनें कहा भारत ने मदद के लिए 1000 टेंट काबुल भेजे हैं। साथ ही भारतीय मिशन द्वारा 15 टन खाने का सामान काबुल से कुनार भेज दिया गया है। कल भारत और राहत सामग्री भेजेगा।

 

Horoscope 2025: मेष से मीन तक, जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन

Afghanistan Earthquake : राहत सामग्री

  • तंबू और शरणार्थी शिविर के लिए जरूरी सामग्री
  • दवाइयां और प्राथमिक स्वास्थ्य किट
  • खाद्य सामग्री और पानी के पैकेट
    भारत के विदेश मंत्रालय ने ट्वीट कर कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रभावित लोगों को तुरंत राहत पहुँचाना है।

Afghanistan Earthquake : अंतरराष्ट्रीय मदद

  • पाकिस्तान, ईरान और कतर ने भी राहत भेजी।
  • संयुक्त राष्ट्र आपात राहत टीम ने अफगानिस्तान में मानवीय सहायता केंद्र स्थापित करने की घोषणा की।

Afghanistan Earthquake : राहत कार्य और चुनौतियां

भूकंप के बाद कठिनाइयों में सबसे बड़ी चुनौती पहाड़ी और दुर्गम इलाकों तक पहुंच है। पूर्वी अफगानिस्तान का पहाड़ी इलाका भी भूस्खलन के लिए अत्यंत संवेदनशील है, जिससे आपातकालीन सेवाओं के लिए बचाव कार्य करना मुश्किल हो जाता है।

  • सड़कें और पुल क्षतिग्रस्त होने से राहत सामग्री पहुँचाना मुश्किल हो रहा है।
  • स्थानीय प्रशासन और सेना प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को निकालने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

Afghanistan Earthquake : सुरक्षा और स्वास्थ्य चेतावनी

  • घायल और असुरक्षित लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के लिए निकटतम स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुँचाने की सलाह दी गई है।
  • महामारी और संक्रमण फैलने की आशंका के चलते साफ पानी और सैनिटेशन की व्यवस्था सुनिश्चित करना जरूरी है।

 

Afghanistan Earthquake : अफगानिस्तान में भूकंप क्यों आते हैं लगातार?

अफगानिस्तान में सबसे ज्यादा भूकंप का कारण उसकी भौगोलिक स्थिति है। दरअसल अफगानिस्तान हिंदूकुश माउंटेन रेंज में स्थित है। यहां दो सक्रिय प्लेट्स- इंडियन प्लेट और यूरेशियन प्लेट मिलती हैं । यह दोनों प्लेट्स आपस में काफी टकराती हैं, जिससे क्षेत्र में भूकंप की स्थिति बनी रहती है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button