West Asia : इज़राइल संकट पर अमेरिकी दूतावास ने खड़े किए हाथ

Headings
West Asia : इज़राइल स्थित अमेरिकी दूतावास ने एक बेहद चौंकाने वाला बयान जारी किया है। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर स्पष्ट कर दिया है कि वह फिलहाल अमेरिकी नागरिकों को इज़राइल से बाहर निकालने या उनकी वापसी में सीधी सहायता करने की स्थिति में नहीं है।
दूतावास ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए भी ‘स्टे-एट-होम’ (घरों में रहने) की एडवाइजरी जारी कर दी है। अगले आदेश तक उन्हें अपने आवास के आसपास ही सुरक्षित रहने को कहा गया है।”
सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं
सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि दूतावास ने साफ़ कह दिया है कि यदि नागरिक देश छोड़ने के लिए किसी वैकल्पिक मार्ग का चुनाव करते हैं, तो अमेरिकी सरकार उनकी सुरक्षा की गारंटी नहीं लेगी। यात्रियों को अपनी जिम्मेदारी पर ही सफर करना होगा।West Asia
Humanity shamed in Roorkee : गंगनहर किनारे कूड़े के ढेर में मिला भ्रूण, क्षेत्र में फैली सनसनी।
हालांकि, जो लोग इज़राइल छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए कुछ सीमित रास्ते खुले हैं:
-
ताबा बॉर्डर बस सेवा: इज़राइल के पर्यटन मंत्रालय ने 2 मार्च से ताबा बॉर्डर के लिए बस सेवा शुरू की है। इसके लिए मंत्रालय के फॉर्म पर रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
-
जॉर्डन का रास्ता: जो नागरिक जॉर्डन जाना चाहते हैं, वे बस के जरिए एलाट पहुँच सकते हैं और वहां से टैक्सी लेकर यित्जाक राबिन बॉर्डर पार कर सकते हैं।
अमेरिकी दूतावास ने साफ किया है कि वह इन सेवाओं का न तो समर्थन करता है और न ही विरोध, नागरिक इनका चुनाव स्वयं के जोखिम पर करें।West Asia


