Maldevta Hit-and-Run Case : शेरकी गांव में डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

Maldevta Hit-and-Run Case : रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत बीती देर रात्रि शेरकी गांव में डंपर की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की दर्दनाक मृत्यु हो गई ।किशोर कि मौत के बाद परिजन और स्थानीय लोगों ने देर रात मालदेवता रोड़ पर जाम लगा दिया ।वहीं मौके पर पहुंची पुलिस अधिकारी न परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन दिया और जाम को खुलवाया । साथ ही पुलिस रायपुर थाना ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है ।
जानकारी के अनुसार किसोर रात के समय अपने घर के समीप पैदल चल रहा था । उसी दौरान एक तेज रफ्तार डंपर ने टक्कर मार दि । जिससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई ।Maldevta Hit-and-Run Case
Haridwar : ईरान-इजरायल तनाव से मंगलौर के परिवार चिंतित
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी मे रखवाया है । सीसीटीवी के फुटेजों द्वारा चालक को हिरासत में लिया । वहीं आज कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी मालदेवता क्षेत्र पहुंचे और मृत युवक के परिजनों से मिले साथ ही जोशी ने जिलाधिकारी टिहरी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून से दूरभाष के माध्यम से वार्ता कर ऐसी घटना होने के कारण पर अंकुश लगाने और भविष्य में इस प्रकार की घटना की पुनरावृत्ति न हो।
इस बात पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।Maldevta Hit-and-Run Case



