Share Market : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट जारी, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान में खुले

Share Market : भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का रुख जारी रहा। गुरुवार को हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन बाजार की शुरुआत नकारात्मक नोट पर हुई, जिसमें प्रमुख सूचकांक लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 70.40 अंक यानी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ 84,890.74 अंक पर पहुंच गया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 शेयरों वाला निफ्टी 36.50 अंक यानी 0.14 प्रतिशत फिसलकर 26,104.25 अंक के स्तर पर आ गया।
Horoscope 8 Jan 2026 : कैसा रहेगा आज आपका दिन? पढ़ें राशिफल
इससे पहले बुधवार को भी बाजार में गिरावट देखी गई थी। बीएसई सेंसेक्स 102.20 अंक की गिरावट के साथ 84,961.14 अंक पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 37.95 अंक गिरकर 26,140.75 अंक पर कारोबार समाप्त हुआ था। बाजार में लगातार दूसरे दिन गिरावट का रुख निवेशकों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।(Share Market) विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता और घरेलू आर्थिक संकेतकों के मिले-जुले रुख के कारण बाजार में सतर्कता का माहौल बना हुआ है। निवेशक सावधानी के साथ कारोबार कर रहे हैं और प्रमुख आर्थिक आंकड़ों एवं कॉर्पोरेट नतीजों का इंतजार कर रहे हैं।



