Facebook Tips 2025 : कहीं आपकी गैरमौजूदगी में कोई और तो नहीं चला रहा आपका Facebook अकाउंट, ऐसे करें तुरंत चेक
Headings
(Tehelka Desk)Facebook Tips 2025 :
आज के डिजिटल युग में सोशल मीडिया अकाउंट्स की सुरक्षा बेहद जरूरी है। Facebook, जो हमारी पर्सनल लाइफ, फोटोज, कॉन्टैक्ट्स और चैट्स का खजाना है, अगर किसी गलत हाथ में चला जाए तो परेशानी बढ़ सकती है। कई बार ऐसा होता है कि हम जान भी नहीं पाते और कोई और व्यक्ति हमारे फेसबुक अकाउंट को चुपचाप एक्सेस कर रहा होता है वो भी बिना हमारी जानकारी के।
अगर आपको भी शक है कि कोई आपकी गैरमौजूदगी में आपके फेसबुक अकाउंट का इस्तेमाल कर रहा है, तो नीचे बताए गए 5 आसान स्टेप्स से आप इसे चेक कर सकते हैं।
- Facebook Login History ऐसे करें चेक
आप अपने फेसबुक अकाउंट में कहां-कहां से लॉगिन हुआ है, किस डिवाइस से और किस स्थान से – यह सब जानकारी आप खुद देख सकते हैं।
स्टेप-बाय-स्टेप गाइड:
- Facebook खोलें और Settings & Privacy पर जाएं
- अब Settings पर क्लिक करें
- Security and Login सेक्शन खोलें
- यहां आपको मिलेगा: Where you’re logged in
- इसमें सभी एक्टिव डिवाइसेज़, लोकेशन और समय दिखाई देंगे
अगर कोई अज्ञात डिवाइस या लोकेशन दिख रही है, तो हो सकता है कोई और आपका अकाउंट चला रहा हो।
- Unknown Devices दिखें तो क्या करें?
- जिस भी डिवाइस पर शक है, उसके सामने 3 dots पर क्लिक करें
- Log Out पर क्लिक करें
- फिर तुरंत पासवर्ड बदल दें
- अपने Facebook का पासवर्ड ऐसे बदलें
- Settings & Privacy > Settings > Security and Login
- यहां पर Change Password का ऑप्शन मिलेगा
- पुराना पासवर्ड डालें और नया स्ट्रॉन्ग पासवर्ड सेट करें
सुझाव: पासवर्ड में कम से कम एक कैपिटल लेटर, नंबर और स्पेशल कैरेक्टर जरूर रखें (जैसे: Fb@2025Secure)
- Two-Factor Authentication (2FA) को जरूर ऑन करें
यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। जब भी कोई नया डिवाइस आपके अकाउंट में लॉगिन करेगा, तो आपके मोबाइल नंबर या ईमेल पर OTP जाएगा।
ऐसे ऑन करें:
- Security and Login में जाएं
- Use two-factor authentication पर क्लिक करें
- OTP प्राप्त करने का तरीका चुनें (SMS या Authenticator App)
- Login Alerts चालू करें
अगर कोई आपके अकाउंट में लॉगिन करता है, तो तुरंत आपको ईमेल या नोटिफिकेशन मिल जाएगा।
Steps:
- Settings > Security and Login > Get alerts about unrecognized logins
- Email और Facebook notifications दोनों को Enable करें
Russia Plane Crash 2025 : 49 यात्रियों को लेकर जा रहा रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी के मारे जाने की आशंका
Facebook Tips 2025 : Facebook को सुरक्षित रखने के लिए
- किसी से भी अपना पासवर्ड न शेयर करें
- पब्लिक वाई-फाई से लॉगिन करने से बचें
- संदिग्ध मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें
- किसी अज्ञात थर्ड पार्टी एप को फेसबुक एक्सेस न दें
- समय-समय पर अपनी Activity Log चेक करते रहें
Facebook Tips 2025 : अगर अकाउंट हैक हो जाए तो क्या करें?
- https://www.facebook.com/hacked पर जाएं
- Facebook आपकी पहचान वेरीफाई करेगा
- फिर आप अकाउंट रिकवर कर सकते हैं


