A Major Accident Occurred : फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से हुआ बड़ा हादसा

A Major Accident Occurred: फरीदाबाद से एक घटना का मामला सामने आया । जहां हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा हो गया, जिसमें बचाव कार्य के दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई । वहीं इस हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कई लोगों की हालत गंभीर है।
घटना शनिवार शाम करीब सवा छह बजे हुआ। हादसे में 13 लोग घायल वहीं बचाव कार्य के दौरान पलवल पुलिस लाइन में तैनात एचएपी के निरीक्षक जगदीश प्रसाद की मौत हो गई।सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने की घटना के बाद घायलों को तुंरत अस्पताल पहुंचाया । 13 लोग घायल लोगों में से 9 को चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया है ।A Major Accident Occurred
जबकि 4 घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया गया।घटना की सूचना मिलते ही तुरंत बचाव कार्य शुरू किया गया । हादसा के बाद घटना जगह पर हफरा- तफरी मंच गई और वहीं अस्पताल के बाहर मरीजों के परिजनों का भीड़ रहा और हलचल बनी रही ।
घटना की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन सक्रिय रहा। वहीं उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान और पर्यटन विभाग के एमडी पार्थ गुप्ता देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे और अस्पताल की व्यवस्थाओं पर नजर रखी ।A Major Accident Occurred
Champawat incident: चंपावत में पड़ोसी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति पर दरांती से किया जानलेवा हमला
साथ ही मरीजों की हाल-चाल जाना और परिजनों से भी बात चीत कर घटना की जामकारी ली । देर रात हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा भी अस्पताल पहुंचे और हादसा का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।A Major Accident Occurred
पुलिस जांच के द्वारन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया की झूला ऊपर-नीचे चल रहा था तभी एक तरफ का हिस्सा अचानक टूटकर जमीन पर गिर गया । वहीं इस दौरान आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। मौके पर मौजूद सुरक्षा बल भी तुरंत सक्रिय हो गए और बचाव कार्य में जुड़े ।झूला टूटने से इसकी चपेट में कई लोग आए जिनमें निरीक्षक जगदीश के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट आई।
इससे उनकी मौत हो गई। हादस की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। वहीं हरियाणा के पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने भी मामले का संज्ञाम लिया और कहा कि मेला परिसर के झूला क्षेत्र में एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ। और पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। हम सबकी सहानुभूति पीड़ित परिवारों के साथ है।A Major Accident Occurred

