WPL 2026 : नादिन डी क्लर्क की तूफानी पारी से RCB ने MI को आखिरी गेंद पर हराया

(WPL 2026) मुंबई : महिला प्रीमियर लीग (WPL 2026) के चौथे संस्करण का आगाज शुक्रवार को हुआ। उद्घाटन मुकाबले में मुंबई के डॉ. डीवाई पाटिल स्टेडियम में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस (MI) का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से हुआ। टॉस जीतकर RCB ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए और RCB को 155 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए RCB की टीम 65 रन पर पांच विकेट गंवाने के बाद मुश्किल में दिख रही थी, लेकिन नादिन डी क्लर्क की शानदार पारी ने मैच का रुख बदल दिया। डी क्लर्क ने 44 गेंदों पर 63 रन बनाए, जिसमें 7 चौके और 2 छक्के शामिल थे। आखिरी ओवर में 18 रनों की जरूरत थी, जिसे डी क्लर्क ने अंतिम चार गेंदों पर 6, 4, 6 और 4 रन जड़कर पूरा कर दिया और RCB को आखिरी गेंद पर जीत दिलाई।(WPL 2026)
RCB की ओर से कप्तान स्मृति मंधाना ने 13 गेंदों में 18 रन, ग्रेस हैरिस ने 12 गेंदों में 25 रन, हेमलता ने 12 गेंदों में 7 रन, ऋचा ने 6 गेंदों में 6 रन, राधा ने 1 रन और अरुंधती रेड्डी ने 25 गेंदों में 20 रन बनाए।
Haridwar : सुरेश राठौर के खिलाफ मुकदमा, गाड़ी नहीं लौटाई तो मिली जान से मारने की धमकी
इससे पहले मुंबई इंडियंस की शुरुआत धीमी रही। टीम ने पांचवें ओवर में पहला विकेट गंवाया। अमेलिया केर 15 गेंदों में 4 रन बनाकर आउट हुईं, जबकि ब्रंट ने 3 गेंदों में 4 रन बनाए(WPL 2026)। कमलिनी ने 32 रन बनाए, जिन्हें श्रेयंका ने क्लीन बोल्ड किया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 17 गेंदों में 20 रन जोड़े। सजना ने 25 गेंदों में तेजतर्रार 45 रन की पारी खेली, जबकि निकोला कैरी ने 29 गेंदों में 40 रन बनाए।




