WPL 2026 : स्लो ओवर रेट के कारण जेमिमा रोड्रिग्स पर 12 लाख रुपये का जुर्माना

WPL 2026 : महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स को गुजरात जायंट्स के खिलाफ मिली हार के बाद बड़ा झटका लगा है। टीम की हार के साथ-साथ जेमिमा को स्लो ओवर रेट के कारण आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ा।
मैच के बाद WPL की ओर से जारी बयान में पुष्टि की गई कि निर्धारित समय में ओवर पूरे न कर पाने के चलते जेमिमा पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जो उनकी मैच फीस से काटा जाएगा। यह उनका इस सीजन का पहला स्लो ओवर रेटअपराध है।
वडोदरा में 27 जनवरी को खेले गए मुकाबले में गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 रन से रोमांचक हार दी। गुजरात ने एक बार फिर आखिरी ओवर में मैच का रुख पलटते हुए जीत दर्ज की। इस हार के साथ दिल्ली कैपिटल्स की सात मैचों में यह चौथी हार रही, जिससे टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की राह कठिन हो गई है।
Border 2 box office bomb : 5 दिनों में 200 करोड़ पार ,बनी 2026 की पहली ब्लॉकबस्टर
अब दिल्ली कैपिटल्स को अपना आखिरी मुकाबला 1 फरवरी को यूपी वॉरियर्ज के खिलाफ खेलना है WPL 2026। यह मैच टीम के लिए नॉकआउट होगा, क्योंकि आगे बढ़ने के लिए दिल्ली को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। आगामी मुकाबले को लेकर जेमिमा रोड्रिग्स ने कहा कि टीम इस मैच के महत्व को अच्छी तरह समझती है। उन्होंने भरोसा जताया कि दिल्ली अभी भी टूर्नामेंट की दौड़ में बनी हुई है और टीम पूरी मजबूती के साथ मुकाबला करेगी।


