शहर सपाटा

 Winter Vacation Uttarakhand: सर्दियों में घूमिए उत्तराखंड के ये 5 बेस्ट टूरिस्ट स्पॉट, कम समय में भी कर सकते हैं पूरा ट्रिप

(Tehelka Desk) Winter Vacation Uttarakhand: 

सर्दियों में उत्तराखंड क्यों है बेस्ट?

Hotel Management

Uttarakhand tourism   को देवभूमि कहा जाता है और सर्दियों में यहां की खूबसूरती कई गुना बढ़ जाती है। पहाड़ बर्फ की चादर से ढक जाते हैं, नदियों और झीलों का नज़ारा बिल्कुल postcard जैसा लगता है। कम बजट में, कम समय में और परिवार या दोस्तों के साथ यहां घूमने का प्लान बनाना बहुत आसान है।

Winter Vacation Uttarakhand :  मसूरी – क्वीन ऑफ हिल्स

उत्तराखंड की मशहूर हिल स्टेशन मसूरी सर्दियों में किसी जन्नत से कम नहीं लगती। दिसंबर से फरवरी के बीच यहां अच्छी बर्फबारी होती है। केम्पटी फॉल्स, गन हिल, माल रोड और लाल टिब्बा जैसे पॉइंट्स पर घूमने के साथ आप स्नोफॉल का मजा ले सकते हैं।

मसूरी देहरादून से सिर्फ 35 KM दूर है, इसलिए 2-3 दिन में आराम से घूम सकते हैं। कपल्स, फैमिली और फ्रेंड्स ट्रिप के लिए बेस्ट ऑप्शन है।

कैसे पहुंचे: देहरादून रेलवे स्टेशन या एयरपोर्ट से टैक्सी लेकर आसानी से मसूरी पहुंच सकते हैं।

Winter Vacation Uttarakhand : औली – स्कीइंग का हॉटस्पॉट

अगर आप सर्दियों में एडवेंचर चाहते हैं तो औली बेस्ट जगह है। औली अपनी बर्फ से ढकी ढलानों और स्कीइंग के लिए मशहूर है। जनवरी में यहां नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप भी होती है।

यहां से नंदा देवी और त्रिशूल चोटियों का अद्भुत नजारा दिखता है। स्नोफॉल के बीच केबल कार की सवारी भी आपको lifetime experience देगी।

कैसे पहुंचे: औली का सबसे नजदीकी शहर जोशीमठ है। ऋषिकेश या हरिद्वार से बस या टैक्सी लेकर जोशीमठ पहुंचें, फिर रोपवे या टैक्सी से औली।

 Weather Uttarakhand: देहरादून समेत चार जिलों में बारिश का अलर्ट जारी, अगले पांच दिन जारी मानसून का कहर

Winter Vacation Uttarakhand : नैनीताल – झीलों का शहर

सर्दियों में झीलों का शहर नैनीताल भी कमाल का ऑप्शन है। बर्फबारी में नैनी झील का नजारा postcard जैसा लगता है। स्नो व्यू पॉइंट, टिफिन टॉप, हिमालय दर्शन और भालूगांव सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन हैं।

यहां बोटिंग और लोकल मार्केट में शॉपिंग भी कर सकते हैं। 2-3 दिन में पूरा नैनीताल घूम सकते हैं।

कैसे पहुंचे: काठगोदाम रेलवे स्टेशन सबसे नजदीकी स्टेशन है। वहां से टैक्सी या शेयरिंग जीप लेकर नैनीताल सिर्फ 35 KM दूर है।

Winter Vacation Uttarakhand :  चोपता – मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया

अगर आपड़ भीड़-भाड़ से दूर कुछ शांत और एडवेंचरस जगह चाहते हैं तो चोपता बेस्ट है। इसे ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ कहा जाता है। सर्दियों में यहां टुंगनाथ और चंद्रशिला ट्रेक पर बर्फ से ढके रास्तों पर ट्रेकिंग का मजा ही अलग होता है।

यह जगह नेचर लवर्स और ट्रेकर्स के लिए स्वर्ग है। यहां से हिमालय की चोटियां नजदीक से दिखती हैं।

कैसे पहुंचे: ऋषिकेश या हरिद्वार से बस या टैक्सी लेकर चोपता पहुंच सकते हैं।

Winter Vacation Uttarakhand :  मुन्स्यारी – ऑफबीट और खूबसूरत

भीड़ से दूर, ऑफबीट डेस्टिनेशन चाहते हैं तो मुन्स्यारी जरूर जाएं। इसे ‘लिटिल कश्मीर’ कहा जाता है। पंचाचूली ग्लेशियर, बर्फ से ढके पहाड़, ट्रेकिंग और शांत वादियां इस जगह को खास बनाते हैं।

सर्दियों में यहां बर्फबारी का नजारा आपको बार-बार बुलाएगा। फोटोग्राफी और नेचर लवर्स के लिए बेस्ट जगह है।

कैसे पहुंचे: पिथौरागढ़ से करीब 130 KM दूर है। अल्मोड़ा या हल्द्वानी से टैक्सी या बस ले सकते हैं।

ट्रिप के लिए कुछ जरूरी बातें

बर्फबारी के मौसम में गर्म कपड़े और जरूरी दवाइयां साथ रखें।
ऑफबीट जगहों पर जाने से पहले मौसम अपडेट जरूर देखें।
होटल्स और होमस्टे पहले से बुक कर लें। बर्फबारी के दौरान सड़कें बंद हो सकती हैं, इसीलिए वाहन की जांच-पड़ताल कर लें।
लोकल गाइड की मदद लें तो ट्रिप आसान और सुरक्षित रहेगा।

 कम बजट में कैसे करें प्लान?

अगर आपके पास सिर्फ 2-3 दिन हैं तो मसूरी या नैनीताल बेस्ट हैं। ट्रेन या बस से देहरादून या काठगोदाम पहुंचें, फिर लोकल टैक्सी लें। ग्रुप ट्रिप में खर्च और भी कम होगा।

सर्दियों में बर्फबारी का मजा लेना है तो उत्तराखंड की इन जगहों से अच्छा ऑप्शन कुछ नहीं। चाहे कपल ट्रिप हो, फैमिली वेकेशन या फ्रेंड्स के साथ एडवेंचर, हर किसी के लिए यहां कुछ न कुछ खास है।

तो इस बार विंटर वेकेशन में प्लान बनाइए और देवभूमि की वादियों में बनाइए जिंदगी की कुछ सबसे खूबसूरत यादें!

 

Muskan Kanojia

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button