मौसम

Weather Update : 27-28 जनवरी को उत्तराखंड में ऑरेंज अलर्ट

Weather Update : बिते 23 जनवरी को हुई बर्फबारी के बाद उत्तराखंड में तीन दिन तक मौसम सशक्त बना रहा, लेकिन मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार इन दिनों गर्जना के साथ बिजली चमकने, ओले गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है। विभाग ने 27 और 28 जनवरी के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए चेताया है कि बारिश और ओलावृष्टि से बागवानी, कृषि और खड़ी फसलों को नुकसान हो सकता है।

लोगों को सलाह दी गई है कि ओलावृष्टि और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें, क्योंकि इससे लोगों और मवेशियों को चोट लगने का खतरा रहता है।27 जनवरी को देहरादून, हरिद्वार, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल, उधम सिंह नगर और चंपावत जिलों में ऑरेंज अलर्ट प्रभावी रहेगा, जबकि 28 जनवरी को नैनीताल, चंपावत और उधम सिंह नगर में मध्यम बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके अलावा कई जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।Weather Update

Nipah Virus : वायरस क्या है? कैसे फैलता है और लक्षण क्या है।

27 जनवरी को उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ तथा 28 जनवरी को उत्तरकाशी, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, चमोली, रुद्रप्रयाग, देहरादून, हरिद्वार, अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में मौसम खराब रहने की संभावना है।

Hotel Management

मौसम विभाग के अनुसार 29 जनवरी को मौसम में कुछ राहत मिलेगी, हालांकि उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा। 30 जनवरी को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का अनुमान है।Weather Update

महीने के आखिरी दिन 31 जनवरी को फिर से पर्वतीय जिलों में कहीं-कहीं हल्की बारिश और 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि शेष जिलों में मौसम सामान्य बना रहेगा।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button