Weather Update : उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, चकराता के लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी से सैलानी खुश

Weather Update : उत्तराखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। लंबे इंतज़ार के बाद पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है। चकराता के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल लोखंडी में सीजन की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिससे पूरी पहाड़ी पट्टी बर्फ की सफेद चादर में ढक गई है।
बर्फबारी होते ही सैलानियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में पर्यटक लोखंडी पहुंचकर बर्फबारी का आनंद ले रहे हैं । वहीं बर्फबारी के बाद क्षेत्र में ठंड में भी खासा इजाफा हुआ है।Weather Update
लंबे समय से मौसम की बेरुखी से परेशान स्थानीय लोग, खासकर किसान और होटल कारोबारी, अब राहत महसूस कर रहे हैं। वसंत पंचमी की सुबह हुई हल्की बारिश के बाद चकराता की ऊंची पहाड़ियों पर जैसे ही बर्फ के फाहे गिरने लगे, पर्यटक खुशी से झूम उठे। बर्फबारी से पर्यटन गतिविधियों को रफ्तार मिली है और होटल व्यवसाय से जुड़े लोगों के चेहरे भी खिल उठे हैं।
Protests against Prayagraj administration : प्रयागराज प्रशासन के खिलाफ हरिद्वार में प्रदर्शन, शंकराचार्य समर्थकों ने मुंडन कराकर जताया विरोध
स्थानीय होटल व्यवसायियों के अनुसार, लोखंडी क्षेत्र के अधिकांश होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं। होटल संचालकों ने पर्यटकों से अपील की है कि लोखंडी आने से पहले फोन के जरिए जानकारी अवश्य लें। होटल संचालक रोहन राणा का कहना है कि साल 2026 की यह पहली बर्फबारी पर्यटन और होटल व्यवसाय के लिहाज से काफी फायदेमंद साबित होगी, जिससे आने वाले दिनों में कारोबार बढ़ने की पूरी संभावना है।Weather Update




