
Weather update : उत्तराखंड में भीषण ठंड से बचाव के लिए लोग अंगार का सहारा ले रहे हैं। वहीं मैदानी क्षेत्रों में सुबह और रात के समय कड़ाके की ठंड व घना कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है, वहीं हिल स्टेशनों पर दिन के समय हल्की धूप और साफ मौसम पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। हालांकि सड़कों पर पाला जमने से फिसलने का खतरा बना हुआ है।
पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों मौसम दिन में खुशनुमा बना हुआ है। पर्यटक हल्की धूप और साफ आसमान का आनंद ले रहे हैं, लेकिन सुबह और शाम तापमान में तेज गिरावट के कारण ठंड का असर काफी बढ़ गया है Weather update । लंबे समय से बारिश न होने के चलते रात के समय बर्फनुमा पाला गिर रहा है, जिससे ठंड और अधिक बढ़ गई है। ऊंचाई वाले इलाकों में हालात ज्यादा गंभीर हैं।
Weather update मसूरी के कंपनी गार्डन स्थित झील पर पाले की परत जमने लगी है। सड़कों पर पाला जमने से फिसलन बढ़ गई है और कई लोग फिसलकर घायल भी हो चुके हैं। ऐसे में स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।ठंड का असर बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। इसके साथ ही बारिश न होने और पाले के कारण कृषक की चिंता बढ़ गई है। फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान हो सकता है।
11 Jan Horoscope : जानिए क्या कहती है आज आपकी राशी, कैसा रहेगा आज का दिन
उप जिला चिकित्सालय मसूरी के सीएमएस डॉ. खजान ने बताया कि दिन के समय मसूरी का मौसम मैदानी इलाकों की तुलना में सुहावना रहता है, लेकिन रात में तापमान में भारी गिरावट होती है। उन्होंने लोगों को गर्म कपड़े पहनने, बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने और ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी है।
वहीं दून मौसम विभाग(Weather update )के अनुसार आज प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। हरिद्वार, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून जिलों के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छा सकता है। वहीं पर्वतीय क्षेत्रों में पाला गिरने की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।



