Weather Update : जागेश्वर धाम में माइनस तापमान, जटा गंगा जमी

Weather Update अल्मोड़ा : पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बढ़ती ठंड अब आम जनजीवन पर असर डालने लगी है। जागेश्वर धाम क्षेत्र में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के कारण पवित्र जटा गंगा पूरी तरह जम गई है और बर्फ की ठोस परत में तब्दील हो गई है। बीते कुछ दिनों से इलाके में न्यूनतम तापमान माइनस पांच डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा है।
कड़ाके की ठंड और शीतलहर के चलते सुबह और शाम के समय बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर सन्नाटा छाया रहता है। जटा गंगा का जम जाना श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए कौतूहल का विषय बना हुआ है, जबकि स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पानी की आपूर्ति लाइनें जमने लगी हैं, जिससे रोजमर्रा के काम प्रभावित हो रहे हैं।
(Weather Update) मंदिर में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु पूरी तरह गर्म कपड़ों में ढके नजर आ रहे हैं। पुजारी और स्थानीय दुकानदार अलाव जलाकर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। ठंड के कारण छोटे व्यापारियों की आवाजाही कम हो गई है, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ा है।
WPL 2026 : नादिन डी क्लर्क की तूफानी पारी से RCB ने MI को आखिरी गेंद पर हराया
(Weather Update)मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि आने वाले दिनों में भी ठंड से फिलहाल राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। प्रशासन ने लोगों से विशेष सतर्कता बरतने, सुबह-शाम अनावश्यक बाहर निकलने से बचने और बच्चों व बुजुर्गों की देखभाल पर खास ध्यान देने की अपील की है।


