Vote Chor Gaddi Chhod Rally 2025 : दिल्ली महारैली के लिए उत्तराखंड में कांग्रेस की तैयारियाँ तेज…
Headings
- 1 Vote Chor Gaddi Chhod Rally 2025 : वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली
- 2 Vote Chor Gaddi Chhod Rally 2025 ; ब्लॉक और मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को निर्देश
- 3 Panwar Vansh Uttarakhand 2025 : पंवार वंश से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
- 4 Vote Chor Gaddi Chhod Rally 2025 : मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में उत्साह
(Tehelka Desk) Vote Chor Gaddi Chhod Rally 2025 :
Vote Chor Gaddi Chhod Rally 2025 : वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली
देहरादून। दिल्ली में 14 दिसंबर को होने वाली कांग्रेस की “वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली” को लेकर उत्तराखंड में तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि ने बताया कि सभी जिलों में जिलाअध्यक्षों और कार्यकर्ताओं जिम्मेदारियाँ सौंप दी गई हैं और राज्य भर से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रैली में शामिल होने की तैयारी कर रहे हैं।
Vote Chor Gaddi Chhod Rally 2025 ; ब्लॉक और मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को निर्देश
महर्षि के अनुसार, जिलों में लगातार बैठकों, समन्वय कार्यक्रमों और परिवहन व्यवस्थाओं पर काम किया जा रहा है। ब्लॉक और मंडल स्तर तक कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वे अधिक से अधिक लोगों को रैली तक पहुंचाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से कांग्रेस चुनावी प्रक्रिया, लोकतांत्रिक संस्थाओं और जन–विषयों से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर उठाएगी।
Panwar Vansh Uttarakhand 2025 : पंवार वंश से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां
Vote Chor Gaddi Chhod Rally 2025 : मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में उत्साह
मीडिया प्रभारी ने बताया कि कार्यकर्ताओं में उत्साह है और कई जिलों देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंहनगर, पौड़ी और नैनीताल- में रैली की तैयारियाँ अपने अंतिम चरण में हैं। सोशल मीडिया और जनसंपर्क अभियानों को भी तेज किया गया है, ताकि रैली के संदेश को अधिक व्यापक स्तर तक पहुंचाया जा सके। राजीव महर्षि ने कहा कि उत्तराखंड से बड़ी भागीदारी का लक्ष्य रखा गया है और पार्टी संगठन ने रैली को सफल बनाने के लिए पूरी ताकत लगा दी है


