Viral Video : टीवी की मशहूर अभिनेत्री का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हो रहा वायरल

(Tehelka Video) Viral Video : भारतीय टेलीविजन की जानी-मानी अभिनेत्री सुधा चंद्रन का एक Viral Video सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो देखने के बाद लोग हैरान रह गए हैं क्योंकि वीडियो में सुधा को संभालना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे Viral Video में सुधा चंद्रन को कई लोग एक साथ पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। यह किसी फिल्म या टीवी सीरियल की शूटिंग का दृश्य नहीं है, बल्कि यह वीडियो माता की चौकी के दौरान का है।
https://www.facebook.com/share/r/1E5nS1PGRr/
वीडियो में सुधा की हालत देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जैसे उन पर माता चढ़ गई हैं और वह खुद को नियंत्रित नहीं कर पा रही हैं। वहां में मौजूद सभी लोग उन्हें शांत करने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं।
Haldwani Murder Case : भाजपा पार्षद पर युवक की हत्या का आरोप, गोली मारकर की हत्या
वहां उपस्थित सभी लोगों के लिए उन्हें संभालना बेहद मुश्किल हो रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है और यूजर्स अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। सुधा चंद्रन भारतीय टेलीविजन इंडस्ट्री की प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं। उन्होंने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। वह अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्रा के लिए भी जानी जाती हैं।



