घटना

Violent clashes : ऋषिकेश के सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास हिंसक झड़प

Violent clashes : ऋषिकेश के प्रसिद्ध सोमेश्वर महादेव मंदिर के पास  हड़कंप मचने का मामला सामने आया है ।  जब मंदिर प्रबंधन और एक स्थानीय परिवार के बीच जमीन के टुकड़े को लेकर हिंसक झड़प हो गई और देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चल गए और पत्थरबाजी तक की नौबत आ गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और फिलहाल निर्माण कार्य रुकवाकर पैमाइश के निर्देश दिए हैं। विवाद मंदिर के बगल में खाली पड़ी भूमि को लेकर था  मंदिर के महंत रामेश्वर गिरी का आरोप है कि पड़ोसी परिवार मंदिर की जमीन पर अवैध दीवार खड़ी कर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है और उसका विरोध करने पर साधुओं पर हमला किया गया ।Violent clashes

NCERT book controversy : सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद NCERT से हटाया विवादास्पद अंशों को

वहीं, दूसरे पक्ष के प्रशांत चौहान का दावा है कि रजिस्ट्री के अनुसार यह जमीन उनके हिस्से की है और मंदिर प्रबंधन की नीयत खराब होने के चलते उनके मजदूरों के साथ मारपीट की गई है ।Violent clashes

Hotel Management

पुलिस ने दोनों पक्षों को तहसील प्रशासन से जमीन की नपाई कराने तक शांति बनाए रखने की हिदायत दी है। वहीं इस मामले को लेकर संत समाज ने आपात बैठक करते हुए भू माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है साथ उनका कहना है कि अगर पुलिस सख्त कार्रवाई नहीं करती तो भू माफियाओं के खिलाफ संत जनआंदोलन शुरू करेंगे

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button