Vigilance raid in Kotdwar : फायर NOC के नाम पर 20 हजार रिश्वत लेते लीडिंग फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार

Vigilance raid in Kotdwar : कोटद्वार में विजिलेंस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 20 हजार रुपए रिश्वत लेते आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा ।आरोपी की पहचान रणवीर सिंह बताया जा रहा है, आरोपी निजी स्कूल का फायर एनओसी जारी कराने के बदले पैसे मांग रहा था. वहीं स्कूल को फायर एनओसी (NOC) जारी कराने के नाम पर रिश्वत मांगना लीडिंग फायरमैन को महंगा पड़ गया ।
विजिलेंस ने आरोपी को 20 हजार रुपए के साथ गिरफ्तार किया । जानकारी के अनुसार काफी समय से स्कूल को फायर NOC देने को लेकर चर्चाए भी चल रही थी । सबसे पहले आरोपी ने स्कूल प्रबंधन से पहले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी फिर बातचीत के द्वारन उन्होनें 20 हजार में सलाह की । आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी । और मामला की जांच अभी भी जारी है ।Vigilance raid in Kotdwar
बताया जा रहा है की स्कूल ने फायर एनओसी के लिए आवेदन किया था. मामले की जांच लीडिंग फायरमैन आरोपी रणवीर सिंह ही कर रहे थे. वह अपनी टीम के साथ स्कूल का निरीक्षण करमे भी आ चुके थे। स्कूल द्वारा सभी जरूरी सुरक्षा दस्तावेज जमा किए जाने के बाद भी वह फाइल को आगे पास नहीं कर रहे थे.Vigilance raid in Kotdwar
Kumbh Mela : कुंभ मेला 2027 को लेकर CM पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक
रिश्वत मागने पर स्कूल प्रबंधन ने 164 पर डायल किया और विजिलेंस से शिकायत की । जांच में शिकायत सही पाए जाने पर विजिलेंस ने ट्रैप टीम गठित की.जब सोमवार को आरोपी ने स्कूल प्रबंधक को फायर स्टेशन के पास पैसे लेकर आने को कहा तथा तब ही विजिलेंस अधिकारियों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया. औरपी को पकड़ने के बाद विजिलेंस टीम ने उसके आवास पर तलाशी अभियान चलाया, जहां से कुछ दस्तावेज मिले । वहीं आरोपी को आज मंगलवार को स्पेशल विजिलेंस कोर्ट में पेश किया जाएगा.Vigilance raid in Kotdwar


