विदेश

Venezuela US attack News : वेनेजुएला में तख्तापलट का दावा या अफवाह?

Venezuela US attack News ।। वेनेजुएला : 2 जनवरी की रात Venezuela  को लेकर एक सनसनीखेज मामला सोशल मीडिया और कुछ वैकल्पिक प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से फैल गई। दावा किया गया कि अमेरिका ने एक साथ वेनेजुएला के चार शहरों पर हमला किया और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एक सैन्य ठिकाने से पकड़ लिया गया ।दावों के मुताबिक मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया को 4 जनवरी की आधी रात अमेरिका ले जाया गया और वेनेजुएला की कमान उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज को सौंप दी गई।

हालांकि, इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। न तो व्हाइट हाउस, न ही पेंटागन और न ही वेनेजुएला सरकार ने ऐसी किसी कार्रवाई की पुष्टि की है। अंतरराष्ट्रीय समाचार एजेंसियों में भी मादुरो की गिरफ्तारी या अमेरिकी हमले से जुड़ी कोई सत्यापित रिपोर्ट सामने नहीं आई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक असत्यापित और अत्यंत गंभीर दावा है, जिसे बिना ठोस प्रमाण के सत्य  मानना भ्रामक हो सकता है।

Venezuela US attack News

Hotel Management

यह भी कहा जा रहा है की  अमेरिका की विशेष बलों ने सर्च ऑपरेशन चलाकर मादुरो को पकड़ा और बाद में अमेरिकी नेतृत्व ने वेनेजुएला के प्रशासनिक नियंत्रण की घोषणा कर दी। साथ ही अमेरिकी तेल कंपनियों के जरिए देश के तेल उद्योग के पुनर्निर्माण का वादा किए जाने की बात भी कही गई। लेकिन अंतरराष्ट्रीय कानून के जानकारों के अनुसार, किसी संप्रभु देश के राष्ट्रपति की गिरफ्तारी और दूसरे देश द्वारा शासन संभालना अंतरराष्ट्रीय कानून के तहत अवैध कब्जा माना जाएगा।

पटना: गिरधारी लाल साहू को बिहार लाओ, 10 लाख का इनाम

कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिका के घरेलू कानून में भी राष्ट्रपति को किसी दूसरे देश का प्रत्यक्ष शासन संभालने का अधिकार नहीं है। यदि ऐसा कोई कदम उठाया जाता, तो इसके स्पष्ट कानूनी आदेश, कांग्रेस की मंजूरी और अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं की प्रतिक्रिया सामने आती—जो फिलहाल नहीं दिखती।

वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार होने के कारण यह देश लंबे समय से भू-राजनीतिक तनाव का केंद्र रहा है। अमेरिका और वेनेजुएला के रिश्ते पहले से ही तनावपूर्ण हैं, लेकिनविशेषज्ञों  का मानना है कि इतने बड़े सैन्य और राजनीतिक कदम की सूचना गुप्त नहीं रह सकती।

 

 

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button