घटना

Uttarkashi incident : हर्षिल क्षेत्र में अंगीठी के धुएं से दम घुटने से युवक की मौत

Uttarkashi incident: हर्षिल थाने के अंतर्गत झाला स्थित एक होटल में काम करने वाले युवक की कमरे में जली अंगीठी के धुएं से दम घुटने के कारण मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर आगे की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान 25 वर्षीय महेश निवासी हीना के रूप में हुई है, जो झाला के एक होटल में कार्यरत था। बताया गया कि मंगलवार देर रात क्षेत्र में भारी ठंड और बर्फबारी के चलते उसने अपने कमरे में अंगीठी जलाकर सोया था।Uttarkashi incident

Budget Session : आर्थिक सर्वे पेश, लोकसभा स्थगित, बजट 2026 की तैयारी जारी

बुधवार सुबह जब होटल में ठहरे यात्रियों ने उसे नहीं देखा तो उन्होंने होटल स्वामी को जानकारी दी। इसके बाद स्थानीय लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, जहां अंदर धुआं भरा हुआ था और युवक मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना तुरंत हर्षिल थाने को दी गई।

Hotel Management

 

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button