Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज मौसम ने अचानक करवट ले ली । सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए हैं, जिससे ठंड में बढ़ोतरी महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के उच्च हिमालयी इलाकों में हल्की बारिश के साथ 3400 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है, जबकि राज्य के अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं ।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान में बताया गया है कि आज पहाड़ी क्षेत्रों में हल्की वर्षा और बर्फबारी हो सकती है, वहीं मैदानी इलाकों में घने कोहरे और शीतलहर को लेकर चेतावनी जारी की गई है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड और अधिक बढ़ सकती है ।Uttarakhand Weather Update
Uttarakhand Weather Update पूर्वानुमान के अनुसार हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर के साथ-साथ नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। देहरादून में आज आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा, हालांकि कुछ स्थानों पर आंशिक बादल भी नजर आ सकते हैं ।
Horoscope 17 jan 2026 : जानिए आज किन राशियों को मिल सकती है खुशखबरी
बीते कई दिनों से जारी हल्की ठंड के कारण लोगों की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। ऐसे में धूप न निकलने से ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बना रह सकता है ।
वहीं हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जिलों में कई स्थानों पर घने से बहुत घने कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है। साथ ही इन क्षेत्रों में शीतलहर और शीत दिवस की आशंका को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, नैनीताल, चंपावत, पौड़ी और देहरादून के मैदानी इलाकों के लिए येलो अलर्ट घोषित किया गया है ।Uttarakhand Weather Update



