Uncategorizedउत्तराखंड - उत्तर प्रदेशराज्य-शहर

Uttarakhand Voter Revision 2025 : देहरादून में शुरू हुई प्री S.I.R प्रक्रिया, BLO रोजाना कर रहे 30 मतदाताओं का सत्यापन

(Tehelka Desk)  Uttarakhand Voter Revision 2025  :

Uttarakhand Voter Revision 2025  :  देहरादून में प्री S.I.R  प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड की राजधानी  देहरादून में प्री S.I.R (Special Intensive Revision) प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत शहर में तैनात BLO रोजाना कम से कम 30 घरों में  जाकर मतदाताओं का मिलान और सत्यापन कर रहे हैं। चुनाव आयोग की यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अपडेट और सटीक बनाने के लिए चलाई जा रही है।

Uttarakhand Voter Revision 2025 : देहरादून में मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा

पिछले 22 वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो देहरादून में मतदाताओं की संख्या में बड़ा इजाफा हुआ है। शहर में मतदाताओं की कुल संख्या में लगभग 9 लाख की बढ़ोतरी हुई है। बढ़ती आबादी और शहरी विस्तार के कारण मतदाता सूची में हर वर्ष नए नामों का शामिल होना जारी है।

Hotel Management

Uttarakhand Voter Revision 2025 :  पंजीकृत मतदाताओं की संख्या अब 16 लाख के पार

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देहरादून नगर निगम क्षेत्र में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या अब 16 लाख के करीब पहुंच चुकी है। प्री S.I.R के दौरान BLO न केवल नए मतदाताओं का सत्यापन कर रहे हैं, बल्कि मृत, स्थानांतरित या दोहराए गए नामों को सूची से हटाने की प्रक्रिया भी चला रहे हैं।

Uttarakhand News 2025 : उत्तराखंड की पांच बड़ी खबरें

Uttarakhand Voter Revision 2025 :  2003 में यहां मात्र 45 वार्ड थे

आपको बता दे  सबसे ज्यादा विस्तार देहरादून नगर निगम का हुआ। 2003 में यहां मात्र 45 वार्ड थे। अनुमानित मतदाताओं की संख्या उस समय करीब दो-ढाई लाख रही। उसके बाद शहर का तेजी से विकास हुआ। 45 वार्ड से आज नगर निगम 100 वार्ड तक पहुंच गया।  अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान चुनाव प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और विश्वसनीय बनाएगा। प्री S.I.R पूरा होने के बाद अंतिम मतदाता सूची को प्रकाशन से पहले पुनः जांचा जाएगा।

pramesh manori

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button