Uttarakhand News 2025 : सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एलान….
Headings
- 1 Uttarakhand News 2025 : सीएम धामी ने 70.73 करोड़ की लागत से 8 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
- 2 Uttarakhand News 2025 : ऋषिकेश नगर निगम में अब हटेगा अतिक्रमण
- 3 Uttarakhand News 2025 : 31 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
- 4 Uttarakhand News 2025 : सभी प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा
- 5 Uttarakhand News 2025 : भालुओं के बढ़ते हमलों का कारण उनकी नींद में खलल
(Tehelka Desk ) Uttarakhand News 2025
Uttarakhand News 2025 : सीएम धामी ने 70.73 करोड़ की लागत से 8 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने 70.73 करोड़ की लागत से 8 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया। इसमें 4.53 करोड़ से सेनिटोरियम से अल्मोड़ा मार्ग तक भवाली बाईपास भाग-1 का डामरीकरण, 11.62 करोड़ से भवाली-सेनिटोरियम से नैनीबैंड तक भवाली बाईपास पार्ट-2 सुधारीकरण, 7.95 करोड़ से भीमताल बाईपास मोटर मार्ग का सुधारीकरण के काम पास किए हैं |
Uttarakhand News 2025 : ऋषिकेश नगर निगम में अब हटेगा अतिक्रमण
ऋषिकेश नगर निगम अब हर शनिवार को स्थायी -अस्थायी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल ने सप्ताह के सभी छह कार्य दिवसों के लिए साप्ताहिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। सफाई अभियान से लेकर कर वसूली को इसमें शामिल कर अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की गई है।
Uttarakhand News 2025 : 31 दिसंबर तक कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन
उत्तराखंड में सहायक अध्यापक भर्ती के विशेष शिक्षक पदों पर अर्हता नियमों में बदलाव होने के कारण अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने दोबारा आवेदन विंडो खोल दी है। 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पहले डीएलएड वाले अभ्यर्थियों को ही यह मौका मिलता था। इस बदलाव से आयोग को अवगत करा दिया गया था। आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि अर्हता के मानकों में बदलाव के चलते भर्ती के लिए आवेदन दोबारा शुरू किए गए हैं। आरसीआई के डिप्लोमाधारक इस दौरान आवेदन कर सकते हैं
Uttarakhand Land Subsidence 2025 : ग्लेशियर के मलबे पर बसा है जोशीमठ शहर
Uttarakhand News 2025 : सभी प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा
देहरादून में एक सप्ताह के भीतर राज्य के सभी प्रतिष्ठानों का फायर सेफ्टी ऑडिट किया जाएगा। डीजीपी दीपम सेठ ने गोवा अग्निकांड के मद्देनजर सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है। इसके लिए आगामी क्रिसमस और नए साल के जश्न को ध्यान में रखते हुए सभी जिलाधिकारियों से समन्वय स्थापित करने के लिए भी कहा है।
Uttarakhand News 2025 : भालुओं के बढ़ते हमलों का कारण उनकी नींद में खलल
उत्तराखंड में भालुओं के बढ़ते हमलों का कारण उनकी नींद में खलल है। वैज्ञानिक बताते हैं कि भालू शीत निद्रा में जाने की बजाय आबादी वाले क्षेत्रों में आ रहे हैं, जिससे मानव-भालू संघर्ष बढ़ रहा है। मौसम में बदलाव और भोजन की उपलब्धता के कारण भालू अब कम समय के लिए सो रहे हैं। वर्ष 2025 में भालू के हमलों की संख्या में वृद्धि हुई है


