
Uttarakhand : उत्तराखंड के औली में होने वाले नेशनल विंटर गेम्स को लेकर पर्यटन विभाग, गढ़वाल मंडल विकास निगम और उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन ने संयुक्त बैठक द्वारा फैसला लिया है की 12 से 16 फरवरी तक औली विंटर कार्निवल में नेशनल विंटर गेम्स 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा ।
गढ़वाल मंडल के विकास निगम प्रबंध निदेशक विशाल मिश्रा ने कहा की उत्तराखंड के औली में विंटर कार्निवाल के साथ नेशनल विंटर गेम्स का भी भव्य आयोजन 12 फरवरी से 16 फरवरी तक किया जाएगा और उन्होने कहा की इस आयोजन में मौसम और तपमान को देखते हुए इस आयोजन में अनुरूप बदलाव भी हो सकते है ।Uttarakhand
Himachal Road Accident : मंगलवार को हुए बस हादसे में बस से नोटों का बैग मिलने से मचा हड़कंप
वहीं स्पोट्स टीमों को भी निमंत्रण भेजने की प्रकिया शुरू कर दि गई है । औला के जीएमवीएन गेस्ट हाउस में पूरा ईवेंट होगा । पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने बताया की विंटर गेम्स के साथ साथ आयोजित किये जा रहे औली कार्निवाल का मुख्य उद्देश्य है स्थानीय संस्कृति का भी प्रचार करना ।
उन्होंने बताया जब औली में देश विदेश के खिलाड़ी मौजूद होंगे तो पर्यटन विभाग की यह कोशिश रहेगी कि उन्हें Uttarakhand की संस्कृति से भी जोड़ा जाए. इसके लिए उन्होने गढ़वाल और कुमाऊं की लोक संस्कृतियों का कार्निवाल में भव्य आयोजन किया जाएगा


