राज्य-शहरCrimeउत्तराखंड - उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : सौरभ हत्याकांड से प्रेरित पत्नी ने दी पति को धमकी कहा – अगर ज्यादा बोला तो काटकर ड्रम में डाल दूंगी

Uttar Pradesh : Tehelka Desk : उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पत्नी ने अपने पति को मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड दोहराने की धमकी दी है। पत्नी ने कहा कि अगर ज्यादा बोला तो टुकड़े कर के ड्रम में भरवा दूंगी। जेई धर्मेंद्र कुशवाहा गोंडा में जल निगम में कार्यरत है। पुलिस में शिकायत दर्ज करवाते हुए अपनी पत्नी माया मौर्य और उसके प्रेमी नीरज मौर्या पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

Uttar Pradesh : घर का काम करवाने के दौरान हुई दोनों की दोस्ती

माया और धर्मेंद्र ने साल 2016 में प्रेम-विवाह किया था। जिसके बाद 2022 में उसने माया के नाम से एक जमीन खरीदी और उसपे मकान बनाने का कार्य शुरू करवाया। नीरज माया के रिश्ते में था और उसकी पत्नी की कोरोना महामारी में मृत्यु हो गयी थी। इसी दौरान माया और नीरज की जान पहचान हुई जिसके बाद वो दोनों करीब आ गए।

Also Read : Dehradun Food Poisoning : कुट्टू का आटा खाने से लगभग 100 लोग बीमार, हालचाल जानने अस्पताल पहुंचे सीएम धामी और स्वास्थ्य मंत्री

Uttar Pradesh

Uttar Pradesh : दोनों को अप्पतिजनक हालत में देखा था

धर्मेंद्र के अनुसार उसने जुलाई 2024 में माया और नीरज को अप्पतिजनक हालत में देख लिया था, जब उसने इसका विरोध किया तो उन दोनों ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। जिसके बाद माया घर छोड़ कर चली गयी। फिर एक दिन जबरन घर में घुस कर सोने की चेन और घर में रखा कैश लेकर नीरज के साथ फरार हो गयी। सितम्बर में धर्मेंद्र ने उसके और नीरज के खिलाफ FIR दर्ज करवाई थी।

Uttar Pradesh : तलाक़ का चल रहा है केस

धर्मेंद्र और माया का तलाक़ का केस चल रहा है। माया की माँ ने भी अपनी बेटी पर आरोप लगाते हुए कहा की हमारी बेटी  मनमौजी है और वो गलत है। हमारा दामाद बेकसूर है। तो वही धर्मेंद्र की माँ का कहना है की माया उन्हें और उनके बेटे को बहुत परेशान करती है।वो अक्सर उसके साथ मारपीट करती है। अब वो उन्हें और उनके बेटे को काट के ड्रम में डाल देने जैसी धमकी दे रही है।

Akshita Rawat

News Producer

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button