राजनीतिउत्तराखंड - उत्तर प्रदेशराज्य-शहर

UP BJP Leader : पिछड़े वर्ग से हो सकता है यूपी BJP अध्यक्ष का चेहरा, दिल्ली से निर्देश आने के बाद कयास तेज

UP BJP Leader : Tehelka Desk : भारतीय जनता पार्टी यूपी के बचे हुए जिलों में जल्द ही अध्यक्ष घोषित करने जा रही है। पार्टी के आंतरिक सूत्रों से इसके संकेत मिले हैं। सूत्रों का दावा है कि जिन 28 जिलाध्यक्षों का ऐलान होना बाकी है, उनमें से आधे दर्जन से अधिक के नाम दिल्ली भेजे जा चुके हैं। बाकी बचे जिलों को लेकर भी कवायद लगभग पूरी हो गई है। दिल्ली से हरी झंडी मिलते ही इन नामों की घोषणा हो जाएगी।

UP BJP Leader : दिल्ली से निर्देश आने पर तेज हुई प्रक्रिया

UP BJP Leader

दरअसल, प्रदेश में भाजपा के 98 संगठनात्मक जिले हैं। इनमें से 70 जिलों में अध्यक्षों का ऐलान हो चुका है। बाकी जिलों में कहीं जनप्रतिनिधियों की आपसी खींचतान तो कहीं सामाजिक समीकरण फिट न बैठने के कारण घोषणा नहीं हुई थी।  अब इन्हें कवायद तेज कर दी गई है।

Hotel Management

Also Read : Tahawwur Rana Extradition : NIA के चंगुल में 26/11 का मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा, अब खुलेंगे कई बड़े राज

UP BJP Leader : बचे हुए जिलों में जल्द होगा अध्यक्षों का ऐलान

प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के लिए 50 फीसदी जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूरी होना जरूरी था। पहली सूची आने के बाद माना जा रहा था कि बाकी जिलों में अध्यक्षों का ऐलान नए प्रदेश अध्यक्ष की सहमति से किया जाएगा। लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि केंद्रीय नेतृत्व इससे सहमत नहीं है। उनका कहना है कि पहले ही चुनाव प्रक्रिया में काफी समय लग गया है, ऐसे में जिलों की चुनाव प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी कर ली जाए। इन्हीं निर्देशों के चलते प्रक्रिया फिर गति दी गई है।

UP BJP Leader

UP BJP Leader : पहले लखनऊ में बैठक थी प्रस्तावित

बता दें कि भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक बैंगलौर में 17-18 अप्रैल को होने की चर्चा थी। तभी नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा होने की उम्मीद जताई जा रही थी। लेकिन अभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक की तिथियों पर अंतिम मुहर लगना बाकी है। ऐसे में माना जा रहा है कि अभी राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अंतिम फैसला होना बाकी है। उधर, राजनीतिक सूत्रों के अनुसार अगले सप्ताह प्रदेश भाजपा को नया अध्यक्ष मिलने की संभावना है। पिछड़े वर्ग से आने वाले चेहरे फिलहाल इस दौड़ में आगे दिखाई दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button