राज्य-शहर
Union Budget 2026-27 : कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने बजट को उत्तराखंड के लिए क्रांतिकारी बताया

Union Budget 2026-27 : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने ऋषिकेश में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केंद्रीय बजट को राज्य के विकास के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया ।
इस दौरान उन्होंने विशेष रूप से आयुष-आधारित पांच नए एम्स और सेमीकंडक्टर मिशन की सराहना करते हुए कहा कि इससे उत्तराखंड के जड़ी-बूटी किसानों और तकनीकी युवाओं को नए अवसर मिलेंगे। Union Budget 2026-27
Uttarakhand Cabinet Meeting : धामी कैबिनेट बैठक में छह प्रस्तावों पर लगी मुहर
साथ ही मंत्री ने बताया कि बजट में बुनियादी ढांचे के लिए आवंटित 11 लाख करोड़ रुपये से राज्य में रोजगार और पर्यटन क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके अलावा सुबोध उनियाल ने कहा कि इस बजट से छोटे शहरों का विकास होगा जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। Union Budget 2026-27



