देशफाइनेंसराज्य-शहर

Unified Pension Scheme 2025 : पेंशन सिस्टम में आया बड़ा बदलाव, UPS या NPS में से एक को चुनेंगे

Unified Pension Scheme 2025 : Tehelka Desk : अप्रैल महीने की शुरुआत हो चुकी है, इसके साथ ही पेंशन सिस्टम में भी बदलाव हो रहा है। अब NPS के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को UPS यानी यूनिफाइड पेंशन स्कीम में स्विच करने का ऑप्शन दिया जा रहा है।
पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी ने बीते मार्च में UPS को लागू करने के संबंध में नोटिफाई किया था। यह स्कीम उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद रहेगी जो रिटायरमेंट के बाद एक निश्चित इनकम चाहते हैं। UPS उन कर्मचारियों के लिए फायदेमंद होगा जो पहले से ही NPS में रजिस्टर्ड हैं।

Unified Pension Scheme 2025 : कैसे मिलेगा लाभ?

NPS के ऑप्शन के तौर पर UPS का ऐलान सरकार ने जनवरी 2024 में ही कर दिया था। अब इस योजना को 1 अप्रैल यानी कि आज से लागू किया जाएगा। NPS के तहत कार्यरत कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। यानी जो कर्मचारी NPS के अंतर्गत आते हैं, वे UPS का ऑप्शन चुनकर इसका लाभ ले पाएंगे। लेकिन UPS चुनने वाले लोग किसी भी अन्य पॉलिसी या फाइनेंशियल बेनिफिट के हकदार नहीं होंगे।

Also Read : Navratra Day 3 : चंद्रघंटा देवी की महिमा, जानिये कैसे करे पूजा विधि

Hotel Management
Unified Pension Scheme 2025 : UPS को समझिए आम भाषा में?

आखिर UPS है क्या? तो यूनिफाइड पेंशन स्कीम के तहत अब केंद्रीय कर्मचारियों को एक निश्चित पेंशन दी जाएगी, जो कर्मचारी की बेसिक सैलरी का 50% होगा। कर्मचारी को इस पेंशन को पाने के लिए कम से कम 25 साल की सर्विस देनी होगी। वहीं, अगर कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है, तो उसके परिवार को एक निश्चित पेंशन दी जाएगी, जो पेंशन का 60 फीसदी होगा। इसके अलावा एक मिनिमम असुरक्षित पेंशन भी दी जाएगी। वहीं, जो लोग 10 साल नौकरी करते हैं, उन्हें 10 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।

Unified Pension Scheme 2025

Unified Pension Scheme 2025 : सरकार का क्या होगा सहयोग?

न्यू पेंशन स्कीम के तहत कर्मचारी को अपनी तनख्वाह का 10 फीसदी कंट्रीब्यूट करना होता है। इसका मतलब है कि महंगाई के हिसाब से जो कर्मचारी रिटायर होंगे, उनकी पेंशन बढ़ती रहेगी। यह Dearness Allowance यानी की बढ़ोतरी महंगाई राहत के तौर पर पेंशन में जोड़ी जाएगी।

Unified Pension Scheme 2025 : क्या है नेशनल पेंशन स्कीम (NPS)?

सरकार ने साल 2004 में OPS यानी ओल्ड पेंशन स्कीम को बंद करके NPS शुरू की थी। NPS का अकाउंट पोर्टेबल होता है, यानी कि देश के किसी भी हिस्से में ये चलाया जा सकता है। साल 2009 में सरकार ने इसे प्राइवेट सेक्टर के लिए भी लागू कर दिया था। अब इस स्कीम के तहत आने वाले केंद्रीय कर्मचारियों को UPS स्विच करने की सुविधा भी दे दी गई है।

Unified Pension Scheme 2025 : UPS और NPS के बीच अंतर

~ UPS के तहत कर्मचारियों को एक निश्चित पेंशन दी जाएगी, जो उनकी रिटायरमेंट के समय की बेसिक सैलरी का 50 फीसदी होगी। वहीं, NPS में पेंशन की राशि बाजार के रिटर्न पर निर्भर थी, जिसमें उतार-चढ़ाव होता रहता था।
~ UPS और NPS दोनों में कर्मचारी को अपनी सैलरी का 10 फीसदी कंट्रीब्यूट देना होगा। लेकिन यदि सरकारी योगदान की बात करें, तो NPS में 14 फीसदी और UPS में 18.5 फीसदी कंट्रीब्यूट करना होगा।
~ UPS के तहत 25 साल की सर्विस के बाद कर्मचारियों को निश्चित पेंशन और फिक्स्ड राशि मिलेगी, और महंगाई के हिसाब से पेंशन में इजाफा भी होगा। लेकिन, NPS में इस तरह की कोई सुविधा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button