एजुकेशन

UGC ACT :संत समाज ने भी यूजीसी कानून का विरोध करते हुए सरकार से वापसी की मांग की

UGC ACT :  यूजीसी से जुड़े नए कानून पर संत समाज ने भी आपत्ति जताई है उन्होनें सरकार से इस कानून को  तुरंत वापस लेने की मांग की । संतों का कहना  है कि यह समाज में बँटवारा को बढ़ावा दे सकता है वहीं शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र में असमानता की स्थिति को पैदा करेगा।

वहीं महामंडलेश्वर स्वामी वेदमूर्ति पुरी महाराज ने कहा कि यूजीसी से संबंधित ये नियम समाज को विभाजित करने वाले दिखाई देरे हैं। उन्होंने सरकार से अनुरोध किया कि ऐसा कोई फैसला न लिया जाए जो सामाजिक एकता को नुकसान पहुंचाए। उनका कहना है कि शिक्षा प्रकिया  में सभी के लिए समान अवसर और समानता  बनाए रखना बहुत  जरूरी है।

30 Jan 2026 Horoscope : आज वृष राशि वालों का दिन आनंददायक बना रहेगा ,जानिए क्या कहती है आज आपकी राशिफल

महामंडलेश्वर स्वामी आदियोगी पुरी महाराज ने कहा कि भारत का सार समानता में  समाहित  है। संविधान के अनुच्छेद 14 में  हर नागरिक को कानून के समक्ष समानता का मौलिक अधिकार प्रदान करता है। अगर कोई नीति जाति, वर्ग या पहचान के आधार पर बँटवारा  की आशंका पैदा करता है, तो उस पर पुनर्विचार करना होगा ।UGC ACT

Hotel Management

उन्होंने यह भी  कहा कि UGC ACT से जुड़े फैसले केवल शिक्षा से संबधित  नहीं हैं, बल्कि ये देश  के भविष्य और युवा पीढ़ी की सोच से भी  जुड़े हैं। किसी भी व्यवस्था में भय का माहौल नहीं होना चाहिए क्योकि  शिक्षा का क्षेत्र विश्वास, संवाद और निष्पक्षता की नींव पर खड़ा होना चाहिए।स्वामी नागेंद्र महाराज सहित अन्य संतों ने भी सरकार से यूजीसी की इस नए कानून  पर पुनर्विचार करने और  इसे वापस लेने की मांग की।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button