Tuesday Hanuman Puja : बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार के दिन अपनाएं ये खास उपाय

Tuesday Hanuman Puja : मंगलवार का दिन भगवान हनुमान की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन श्रद्धा और विधि-विधान से की गई पूजा से बजरंगबली की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मान्यता है कि जिन पर हनुमान जी की कृपा होती है, उनके जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और सुख-समृद्धि के मार्ग प्रशस्त होते हैं।(Tuesday Hanuman Puja)
हिंदू धर्म में मंगलवार को हनुमान जी की उपासना के लिए अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन कई श्रद्धालु व्रत रखते हैं और मंदिर जाकर बजरंगबली के दर्शन करते हैं। मान्यताओं के अनुसार, मंगलवार के दिन कुछ विशेष उपाय करने से परिवार पर हनुमान जी की कृपा बनी रहती है।
(Tuesday Hanuman Puja)सिंदूर अर्पित करने का विशेष महत्व
मंगलवार के दिन हनुमान जी की पूजा के समय उन्हें सिंदूर अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके लिए श्रद्धालु हनुमान मंदिर जाकर विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करते हैं और उनके चरणों में सिंदूर चढ़ाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे बजरंगबली शीघ्र प्रसन्न होते हैं।
Anikita Bhandari Case : अंकिता भंडारी के पिता ने उत्तराखंड की जनता से की अपील
ध्यान रखें कि हनुमान जी को नारंगी रंग का सिंदूर अर्पित करना चाहिए। चाहें तो चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर भी उन्हें अर्पित किया जा सकता है। माना जाता है कि इस उपाय से भक्तों पर हनुमान जी की कृपा दृष्टि बनी रहती है।(Tuesday Hanuman Puja)



