राज्य-शहर

Terrible Discrepancy : 364 साल की महिला जिंदा! उत्तराखंड के रिकॉर्ड में भयानक गड़बड़ी

Terrible Discrepancy देहरादून: उत्तराखंड के पंचायती राज विभाग और परिवार रजिस्टर में हैरान करने वाली गड़बड़ियां सामने आई हैं। सरकारी रिकॉर्ड में एक महिला की उम्र 364 साल और एक व्यक्ति की उम्र 248 साल दर्ज है। यह कोई एक-दो मामला नहीं है, बल्कि करीब 5000 लोगों की उम्र 100 साल से अधिक दिखाई गई है और सभी को जीवित बताया गया है। ‘देवभूमि परिवार योजना’ के तहत डेटा की जांच में ये चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं।

उत्तराखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव और सरकारी योजनाओं में धांधली को लेकर लंबे समय से चर्चा होती रही है। आंकड़ों में हेराफेरी की शिकायतें लगातार मिल रही थीं, जिसे लेकर खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चिंता जताई थी। इसी समस्या के समाधान के लिए सरकार ने ‘देवभूमि परिवार रजिस्टर योजना’ शुरू की, जिसके तहत विभिन्न विभागों के डेटा को एक मंच पर लाकर सत्यापित किया जा रहा है। सरकार को उम्मीद थी कि इस प्रक्रिया से कई गड़बड़ियां पकड़ी जाएंगी।Terrible Discrepancy

जब पंचायती राज विभाग के आंकड़ों की जांच की गई, तो पूरे प्रदेश में 4,498 ऐसे लोग मिले जिनकी उम्र 100 साल से अधिक दर्ज है। कुछ के मामले में तो 125 से 150 साल की उम्र भी दिखाई गई है।पौड़ी गढ़वाल के नैनी डांडा ब्लॉक की मजेड़ा तल्ला ग्राम पंचायत में चंदा देवी की उम्र 164 साल बताई गई है।

Hotel Management

Uttarakhand Weather Update : उत्तराखंड में आज बदला मौसम, बारिश और बर्फबारी के आसार

टिहरी गढ़वाल जिले के कीर्ति नगर ब्लॉक की थाती डागर ग्राम पंचायत में रूप देवी की उम्र 181 साल दर्ज है। चमोली के घाट ब्लॉक की स्यारी बंगाली ग्राम पंचायत में गंगा देवी की उम्र 364 साल दिखाई गई है, जबकि उधम सिंह नगर के सितारगंज ब्लॉक की ध्यानपुर ग्राम पंचायत में अजीत नारायण की उम्र 248 साल दर्ज मिली है।

सबसे हैरानी की बात यह है कि इन सभी लोगों को रिकॉर्ड में जीवित दिखाया गया है, जो व्यावहारिक रूप से असंभव है। ये केवल कुछ उदाहरण हैं। नियोजन विभाग ने पंचायती राज के डेटा से करीब 5,000 ऐसे लोगों की पहचान की है, जिनकी उम्र गलत और अव्यावहारिक रूप से 100 साल से कहीं अधिक दर्ज है।Terrible Discrepancy

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button