Tariff : ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बीच चीन-ब्रिटेन ने बनाई व्यापक रणनीतिक साझेदारी

Tariff : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की Tariff को लेकर दी जा रही धमकियों के जवाब में गुरुवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर ने एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी बनाने पर सहमति जताई है ।
ग्रेट हॉल ऑफ द पीपल में हुए करीब 80 मिनट की मिटिंग बैठक के दौरान शी जिनपिंग ने कहा कि हाल के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था में बहुत बाधाएं आई हैं । ट्रंप की संदिग्ध नीतियों पर हमला करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय कानून तभी प्रभावी हो सकता है, जब सभी देश खासतौर पर बड़े राष्ट्र उसका पालन करें। अमेरिका का नाम लिए बिना उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसा न होने पर दुनिया ‘जंगल के कानून’ की ओर लौट सकती है।Tariff
शी ने वेनेजुएला के खिलाफ ट्रंप की सैन्य कार्रवाई और ग्रीनलैंड पर कब्जे की धमकियों का भी जिक्र किया, जिनका ब्रिटेन विरोध करता रहा है। उन्होंने कहा कि चीन कभी भी दूसरे देशों के लिए खतरा नहीं बनेगा, चाहे वह कितना भी विकसित और शक्तिशाली क्यों न हो जाए।
Dehradun incident : विकासनगर में कश्मीरी फेरी वालों पर नाम पूछकर हमला, नाबलिग गंभीर रूप से घायल
गौरतलब है कि कीर स्टारमर पिछले आठ वर्षों में चीन का दौरा करने वाले पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं। बैठक को उन्होंने ‘सार्थक’ बताते हुए कहा कि बातचीत से “वास्तविक और ठोस नतीजे” सामने आए हैं। स्टारमर ने यह भी कहा कि चीन के साथ ब्रिटेन के रिश्ते इस समय “अच्छी और मजबूत स्थिति” में हैं।Tariff


