स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2026 : टी20 विश्व कप से ठीक पहले बड़ा धमाका! बांग्लादेश ने भारत में खेलने से किया साफ इनकार

(Tehelka Desk)T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 : टि20 विश्र्व कप 2026 की शुरूआत में अब केवल एक महिनें का समय शेष है, लेकिन टूर्नामेंट से ठिक पहले एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। बंग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बिसीबी) ने अपने सभी मैचों को भारत से बाहर आयोजित करने की  मांग कि है इस अकल्पित फैसले ने  अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) और उसके अध्यक्ष जय शाह के समक्ष गंभीर चुनौती पेश कर दी है

यह विवाद तब शुरू हुआ जब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोलकाता नाइट राइडर्स को बांग्लादेशी के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान का आईपीएल अनुबंध समाप्त करने का निर्देश दिया। भारत और बांग्लादेश के बीच बिगड़ते राजनयिक संबंधों के बीच यह निर्णय दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में भी तनाव का कारण बन गया है।

Hotel Management

T20 World Cup 2026

बीसीसीआई के इस फैसले पर बांग्लादेश की अंतरिम सरकार में युवा और खेल मामलों के सलाहकार आसिफ नजरुल ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। उन्होंने बीसीबी को विश्व कप मैचों के स्थान परिवर्तन के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

T20 World Cup 2026

फेसबुक पर अपने बयान में आसिफ नजरुल ने कहा, “हम बांग्लादेश की क्रिकेट, क्रिकेटरों और देश का किसी भी प्रकार का अपमान सहन नहीं करेंगे। गुलामी के दिन अब समाप्त हो चुके हैं।”

बीसीबी ने औपचारिक रूप से आईसीसी से निवेदन किया है कि उसके विश्व कप मैच भारत की बजाय श्रीलंका में आयोजित किए जाएं। बोर्ड ने खिलाड़ियों की सुरक्षा और संरक्षा को लेकर बढ़ती चिंताओं को इसका कारण बताया है।मूल योजना के अनुसार, बांग्लादेश को अपने ग्रुप-सी के तीन मैच कोलकाता में खेलने थे, जो सीमा के काफी करीब स्थित है।

Horoscope 2026 5 Jan : जानिए क्या कहती है आपकी राशीफल

 

आईसीसी के सामने व्यावहारिक चुनौतियां

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, आईसीसी अब मजबूरन नया शेड्यूल तैयार करने में जुटी है। टूर्नामेंट 7 फरवरी से शुरू होने वाला है, ऐसे में इतने कम समय में स्थान, होटल, यात्रा और प्रसारण व्यवस्था में बदलाव करना बेहद जटिल कार्य है।

मूल कार्यक्रम के अनुसार :
– 7 फरवरी: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (कोलकाता)
– 9 फरवरी: बांग्लादेश बनाम इटली (कोलकाता)
– 14 फरवरी: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड (कोलकाता)
– 17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम नेपाल (मुंबई, वानखेड़े स्टेडियम)

T20 World Cup 2026 : जय शाह के लिए सबसे बड़ी परीक्षा

आईसीसी अध्यक्ष जय शाह ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है, जिसकी कप्तानी लिटन कुमार दास करेंगे।

हालांकि परिस्थितियां जटिल हैं, लेकिन बीसीबी ने अपनी क्रिकेट तैयारियों को नहीं रोका है। बोर्ड संबंधों को एक बार फिर रेखांकित करता है, और देखना होगा कि आईसीसी इस संकट का किस प्रकार समाधान निकालती है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button