स्पोर्ट्स

T20 World Cup 2026 : बांग्लादेश की डिमांड खारिज, ICC ने दी ये चेतावनी

T20 World Cup 2026 :  बांग्लादेश ने T20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने मैचों को भारत से श्रीलंका स्थानांतरित करने का आग्रह किया था।सुत्रों के अनुसार ICC ने बांग्लादेश की मांग को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश को भारत में ही अपने मुकाबले खेलने होंगे।

T20 World Cup 2026
बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से वेन्यू बदलने की मांग तब उठाई गई थी, जब उनके तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से बाहर कर दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने नीलामी में मुस्तफिजुर को खरीदा था, लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा को लेकर उन्हें टीम से हटाने की मांग जोर पकड़ने लगी। इसके बाद BCCI के निर्देश पर KKR को मुस्तफिजुर को टीम से बाहर करना पड़ा।

Human trafficking : 13 साल बाद मां से मिला बेटा, मानव तस्करी का दिल दहला देने वाला मामला

बांग्लादेश के खेल मंत्रालय और क्रिकेट बोर्ड ने मुस्तफिजुर को IPL से हटाए जाने को अपमान माना। उन्होंने एक आपातकालीन बैठक बुलाई, जिसमें ICC के समक्ष वर्ल्ड कप वेन्यू बदलने की मांग करने का निर्णय लिया गया। बांग्लादेश ने अपने मुकाबलों को श्रीलंका में आयोजित करने का प्रस्ताव रखा था।

Hotel Management

T20 World Cup 2026

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने वेन्यू परिवर्तन को लेकर ICC को ईमेल किया था, जिस पर जवाब मिल चुका है। हालांकि, ICC की आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी बाकी है। सूत्रों के अनुसार, ICC ने बांग्लादेश की मांग को नकार दिया है और उन्हें भारत में ही अपने मैच खेलने होंगे।
T20 वर्ल्ड कप 2026 भारत और श्रीलंका में संयुक्त रूप से आयोजित किया जाना है। यह विवाद दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों में तनाव का संकेत देता है।

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button