बिजनेस

Stock Market : शेयर मार्केट में सेंसेक्स 201 अंक उछला, निफ्टी 25,835 के पार

 Stock Market : भारतीय शेयर बाजार में सप्ताह के दूसरे व्यवसाय दिन सकारात्मक शुरुआत देखने को मिली। मुख्य बेंचमार्क सूचकांक बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 दोनों ही हरे निशान के साथ खुले । 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 0.24 फीसदी यानी 201.15 अंकों की वृद्धि के साथ 84,079.32 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 में 0.42 प्रतिशत यानी 107.10 अंकों का उछाल देखा गया और यह 25,897.35 पर खुला ।

सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स लगभग 227 अंकों की तेजी दर्ज करते हुए 84,105 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 50 करीब 58 अंकों की बढ़त के साथ 25,848 पर था। बीएसई के शीर्ष लाभ वाले शेयरों में इटरनल, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा और एचडीएफसी बैंक प्रमुख रहे। इसके विपरीत, सबसे अधिक नुकसान वाले शेयरों में इंडिगो, रिलायंस, टाटा स्टील और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल थे। इससे एक दिन पूर्व सोमवार, 12 जनवरी को भी बाजार में मजबूती देखी गई थी । Stock Market

 Stock Market

Hotel Management

(Stock Market)सेंसेक्स 301.93 अंकों की बढ़त के साथ 83,878.17 पर और निफ्टी 106.95 अंकों की उछाल के साथ 25,790.25 के स्तर पर बंद हुआ था । बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, यद्यपि बाजार के संकेतक अभी भी नकारात्मक बने हुए हैं, लेकिन 100-दिवसीय ईएमए (25,540-25,600) ने सपोर्ट प्रदान किया और रिकवरी की शुरुआत में सहायता की। विश्लेषकों का मानना है कि 25,800-25,870 का स्तर अगला महत्वपूर्ण प्रतिरोध बिंदु साबित हो सकता है। हालांकि प्रमुख सूचकांकों में तेजी रही, व्यापक बाजार पर दबाव बना रहा ।

2026 Makar Sankranti : जानें क्यों है मकर संक्रांति पर्व इतना खास

निफ्टी मिडकैंप इंडेक्स में मामूली 0.05 प्रतिशत की गिरावाट आई, जबकि निफ्टी स्मॉलकैंप इंडेक्स 0.52 प्रतिशत नीचे रहा सोमवार के कारोबार में बीएसई के शीर्ष लाभार्थी शेयरों में टाटा स्टील,एशियन पेंट, ट्रेंट, टीसीएस और भारती एयरटेल प्रमुख रहे, जबकी सबसे अधिक गिरावट वाले शेयरों में बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और इंफोसिस का नाम रखा । Stock Market

Seema Gariya

Asst. News Producer (T)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button