राज्य-शहर
Srinagar : कैबिनेट मंत्री ने विकास योजनाओं का किया शिलान्यास

Srinagar : श्रीनगर विधानसभा के पाबौ ब्लॉक में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 5 करोड़70 लाख रूपए की 39 विकास योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया ।
इस दौरान उन्होंने आधुनिक खेल मैदान की आधारशिला रखी और अस्पताल में नई एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड मशीनों का उद्घाटन किया, जिससे स्थानीय लोगों को अब जांच के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा ।
Law University project : लॉ यूनिवर्सिटी परियोजना को लेकर रानीपोखरी में सियासी घमासान
साथ ही कार्यक्रम में जरूरतमंद महिलाओं को स्वरोजगार के लिए चेक और मोबाइल फोन भी वितरित किए गए । इसके अलावा उन्होंने भरोसा दिया कि ये योजनाएं ग्रामीणों के जीवन को सुगम और बेहतर बनाएंगी।
वहीं इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. शिव मोहन शुक्ला, जिला पंचायत सदस्य भरत रावत, ब्लॉक प्रमुख लता रावत, जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे ।Srinagar



